फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired army man fire in police man, all time fear localty door close

मचा रहा हड़कंप, दहशत में आए मोहल्ले वालों ने बंद किए दरवाजे

Sat, 12 Dec 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Retired army man fire in police man, all time fear localty door close
Retired army man fire in police man, all time fear localty door close
झांसी। पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागे रिटायर्ड फौजी को पकड़ने के लिए मोहल्ला छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मी खोजबीन में जुटे रहे। पुलिस फोर्स को देखकर लोग घरों में कैद हो गए। हर तरफ पुलिस व फौजी का खौफ लोगों में नजर आया। सूनसान इलाकों में पुलिस टॉर्च जलाकर खोजबीन करती रही।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रिटायर्ड फौजी श्याम सुंदर शराब पीने का आदी है। आए दिन वह शराब पीकर घर में हंगामा करता है। शुक्रवार की रात वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बाद पुत्र आशीष से रुपये मांगने लगा। जिसके न देने पर घर में हंगामा शुरू कर दिया। पुत्री ने पिता के सामने ही पुलिस को फोन लगाया। यह देखकर वह आवेश में आ गया। कमरे में जाकर दोनाली बंदूक उठा लाय। यह देखकर घर वाले डर गए। जिस समय पुलिस उसके घर पहुंची, उस समय मोहल्ले मेें काफी रौनक थी। पुलिस को देखकर बाहर आए रिटायर्ड फौजी ने दोनाली बंदूक से सीधे चार फायर किए।
विज्ञापन

गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस टीम पर गोलियां चलती देख मोहल्ले वाले गेट बंद कर अपने-अपने घरों में कैद हो गए। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस के पहुंचने पर फिर से उसने तीन फायर किए। लगातार गोलियां चलती देख मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ प्रेमनगर, नवाबाद, सीपरी बाजार, कोतवाली, सदर बाजार समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिसकर्मियों की कई टीमें टार्च लेकर खोजबीन करती रहीं, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तैयारी से पहुंचे थे पुलिस वाले
कानपुर में हुए बिकरू कांड को लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेटाें से लैस नजर आए। एसपी सिटी पुलिस टीमों का नेतृत्व कर सतर्क रहने का भी पाठ पढ़ाते रहे। परिजनों ने पुलिस को बताया था उनके पिता साथ में कारतूस भी लेकर निकले। इसको लेकर पुलिस ने खासी सतर्कता बरती।

सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए
पुलिस ने मोहल्ले में कई स्थानों पर लगे सीसीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन पता नहीं चल सका। पड़ोसियोें के मुताबिक आरोपी शमशान घाट वाले रोड की तरफ से होता हुआ भाग था। इस पर पुलिस ने शमशान घाट वाले क्षेत्र में ज्यादा कॉबिंग की। यहां से जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed