{"_id":"610eee178ebc3e7d222bd451","slug":"rest-of-the-ticket-checking-staff-is-over-equal-duty-jhansi-news-jhs2014183181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेः टिकट चेकिंग कर्मियों का आराम खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवेः टिकट चेकिंग कर्मियों का आराम खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना काल की दूसरी लहर के बीच चलाईं जा रहीं अधिकांश स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सहूलियत के लिए हर गाड़ी में टिकट चेकिंग कर्मियों की टीमें भेजी जा रहीं हैं। इस व्यवस्था से अधिकांश कर्मचारियों को अब एक या दो दिन का आराम मिलना बंद हो गया है। यात्रियों की सहूलियत व कर्मचारियों की अधिक उपयोगिता के लिए यह कदम उठाया गया है।
रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन निकलने वाली ट्रेनों की संख्या के हिसाब से 98 टीमें चेकिंग कर्मचारियों (एम्युनिटी लिंक) की बनीं हुईं हैं। प्रत्येक टीम में तीन या चार टिकट चेकिंग कर्मी तैनात हैं। ये टीमें झांसी से दिल्ली, झांसी से भोपाल व इटारसी, झांसी से बांदा व झांसी से कानपुर जातीं हैं। कोरोना महामारी के चलते अभी सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अभी तक ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण सभी टीमों की बारी- बारी से ड्यूटी लगाई जा रही थी। सभी टीमों में करीब चार सौ कर्मचारी तैनात हैं। ट्रेनों की संख्या के हिसाब से दो दिन का आराम देने के बाद ही कर्मचारियों की ड्यूटी लग पा रही थी। मगर, अब 95 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पूर्व की तरह अब चेकिंग कर्मचारियों बराबर ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्पेशल ट्रेनों में चेकिंग टीम को भेजा जा रहा है।