{"_id":"5dd6e5158ebc3e54990b0d42","slug":"reservation-office-shift-in-december-jhansi-news-jhs153097634","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण कार्यालय दिसंबर में शिफ्ट होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण कार्यालय दिसंबर में शिफ्ट होगा
विज्ञापन
reservation office shift in december
झांसी। रेलवे स्टेशन के सामने बने यात्री शेड में आरक्षण कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। दिसंबर में कार्यालय इस भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। इससे यात्री शेड में चहल-पहल भी हो जाएगी। पुराने आरक्षण कार्यालय में यात्रियों की सुविधा के लिए एक्जीक्यूटिव लाउंज (बैठने का आरामदायक स्थान) बनना है।
आरक्षण कार्यालय को स्टेशन के सामने बने यात्री शेड में शिफ्ट किया जाना है, जिसके लिए भवन तैयार हो गया है। टेलीकॉम और बिजली की लाइनें डालने का काम चल रहा है। नए भवन में आरक्षण की छह खिड़कियां बनाई गईं हैं। साथ ही, एक कक्ष मुख्य आरक्षण सुपरवाइजर के बैठने के लिए और दो कक्ष टिकट, अभिलेख व सर्वर के लिए बनाया गया है। आरक्षण कार्यालय के नई जगह पर पहुंचने के बाद रेलवे परिसर में बेतरतीब वाहनों का खड़ा होना भी बंद हो जाएगा। साथ ही नए यात्री शेड में भी चहल-पहल हो जाएगी। अभी यात्री शेड में सुरक्षा के अभाव में यात्री बैठने से डरते हैं।
आरक्षण कार्यालय का नया भवन लगभग तैयार हो गया है। दिसंबर में इसे शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
संदीप माथुर, डीआरएम।
यह होना है बदलाव
रेलवे स्टेशन पर अभी प्लेटफार्म एक पर स्टेशन डायरेक्टर के कक्ष के बगल में आरक्षित लाउंज बना है। इस लाउंज में मंत्री, सांसद, विधायक, न्यायिक व प्रशासनिक अफसरों के अलावा रेल प्रशासन जिनको पात्र मानता है उनको ही बैठने की अनुमति दी जाती है। अक्सर, यह लाउंज भरा रहता है। जगह भी कम है। ट्रेनें जब ज्यादा लेट होती हैं तो पात्र यात्री लाउंज में जगह न होने के कारण इधर - उधर भटकते रहते हैं।
विज्ञापन
इस सुविधा का अन्य वीआईपी यात्री भी लाभ उठा सकें। इस बात का ध्यान रखकर रेल प्रशासन एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वर्तमान आरक्षण कार्यालय की जगह को चिह्नित किया गया है।