फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   reservation counter become cashless

सौ प्रतिशत कैशलैस होंगे आरक्षण व बुकिंग काउंटर

Tue, 22 Sep 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
reservation counter become cashless
reservation counter become cashless
झांसी। रेलवे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए अपने आरक्षण व अनारक्षित टिकट काउंटरों पर सौ प्रतिशत कैशलैस व्यवस्था करने की तैयारी कर रहा है। इस व्यवस्था में कर्मचारी यात्री से नकद में कोई लेनदेन नहीं करेेंगे। यात्रियों को अपना भुगतान स्वाइप मशीन, क्यूआर कोड स्कैनर आदि डिजिटल तकनीकों से करना होगा।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ऑनलाइन साइड पर 60 से 70 प्रतिशत आरक्षित टिकटों की बुकिंग होने लगी है। अनारक्षित टिकट लेने के लिए भी ऑनलाइन एप बना दिए गए हैं। आगे अब रेलवे अपने आरक्षण व अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भी लेनदेन पूरी तरह डिजिटल करने जा रहा है। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। शुरूआत में प्रयोग के तौर पर सभी काउंटरों पर एक हफ्ते तक पूर्ण लेनदेन डिजिटल माध्यम से होगा, ताकि लोग इसके लिए अभ्यसत हो सकें। अभी मालगोदाम में लेनदेन की पूरी तरह व्यवस्था डिजिटल है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही ये व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed