फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Report of rape filed after one year

एक साल बाद दुष्कर्म की दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Report of rape filed after one year
झांसी। कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा संग युवक ने एक वर्ष पहले दुष्कर्म किया। आरोपी छात्रा की अश्लील फोटो सोशल साइट्स पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने यह बात अपने परिवार में बताई। पिता छात्रा को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी सत्रह वर्षीय छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री महानगर के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। पिछले वर्ष 30 अप्रैल 2021 को वह मार्कशीट लेने विद्यालय गई थी। रास्ते में विकास गौतम पुत्र गब्बर गौतम निवासी तलैया ने उसे रोककर दोस्ती का दबाव बनाने लगा। दोस्ती न करने पर जान से मारने को धमकाया। आरोपी ने अपनी बुआ के सीबीआई में होने की बात कहते हुए पुलिस की भी धौंस दी। इससे छात्रा सहम गई। विकास उसे लेकर प्रेमनगर स्थित अपने घर पहुंचा। यहां छात्रा संग दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींची। इस घटना के बाद विकास अक्सर फोन करके छात्रा को बुलाने लगा। छात्रा के मना करने पर वह पुलिस की धौंस देता था। कुछ समय तक छात्रा उसकी बात मानती रही लेकिन फिर उसने जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने बुआ से फोन कराकर छात्रा को धमकी दिलवाई। आखिरकार छात्रा ने यह बात अपने पिता को बता दी। यह सुनकर पिता के पांव तले जमीन खिसक गई। वह छात्रा को लेकर तुरंत प्रेमनगर थाने पहुंचे। यहां पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विकास समेत उसकी बुआ के खिलाफ मुकदमा कर लिया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीम गठित करके उसके तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed