फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   report of 13 prisioners negative

अस्थायी जेल में रखे गए १३ बंदियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
report of 13 prisioners negative
कोरोना वायरस के चलते नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज को अस्थाई जेल में तब्दील किया गया है। स्कूल में बनाई गई अस्थाई जेल के अंदर चार बैरकेें बनाई गई हैं। इन बैरकों में बंदियों को रखा जाना शुरू कर दिया गया है। कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक बंदियों को इस अस्थाई जेल में रखा जाएगा। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही जिला कारागार भेजा जाएगा। तीन दिन के भीतर यहां २२ बंदी पहुंचे थे। कोरोना जांच के लिए सभी का सैंपल लिया गया था। रविवार को १३ बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को जिला कारागार भेज दिया गया है। रविवार को भी सिटी मजिस्ट्रेट सलिल कुमार ने अस्थायी जेल का निरीक्षण कर जायजा लिया। अस्थाई जेल में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां सिविल पुलिस के साथ जेल पुलिस व होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है। बताया गया है कि बंदियोंं पर नजर रखने के लिए बैरक के बाहर, मैदान में तथा मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सैनिटाइजर से लेकर हर व्यवस्था यहां मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed