फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Report against three in Khisni Khurd murder case

खिसनी खुर्द में हुई हत्या के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 09 Mar 2022 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Report against three in Khisni Khurd murder case
बंगरा/सकरार। थाना सकरार क्षेत्र के ग्राम खिसनी खुर्द में सोमवार को निवाड़ी निवासी राजू रैकवार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को एसएसपी शिवहरी मीणा ने भी सीओ टहरौली अनुज कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि किसी वजनी जी. से मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

हत्या की जानकारी मिलने पर मृतक राजू रैकवार का पुत्र अंकित भी पहुंच गया। उसने तहरीर दी है कि गांव के ही तीन लोगों हत्या की है। उसने कहा कि उन लोगों ने फोन लगाकर बताया कि तुम्हारे पिता को हमने मारा है। पुलिस ने खिसनी बुजुर्ग निवासी मुनेश ठाकुर, रानू ठाकुर और पिंकी ठाकुर के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सकरार पुलिस अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस ने गोली मारने की बात से इंकार किया है। अंकित ने बताया कि उसके पिता की हत्या कैसे हुई उसे पता नहीं है। गोली से मारा गया है या पत्थर से उसकी जानकारी नहीं है लेकिन जिन लोगों ने मारा है उसका उसको पता है। साथ ही उसने बताया कि सुबह 10 बजे करीब वह फोन पर मुनेश से बात कर रहे थे ओर कहीं जाने की बात कर रहे थे। इसके बाद वह निकल गए और दोपहर के समय फोन आया कि तुम्हारे पापा को गोली मार दी गई है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। कई टीमों को आरोपियों की धरपकड़ के लिए एवं घेराबंदी के लिए टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस टीम जगह जगह दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed