फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Renovation work on two roads has begun at a cost of five crore rupees.

Jhansi News: पांच करोड़ से दो सड़कों का शुरू हुआ नवीनीकरण कार्य

Sat, 10 Oct 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Renovation work on two roads has begun at a cost of five crore rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में ललितपुर महरौनी व महरौनी से मड़ावरा होकर मदनपुर मार्ग पर आवागमन सुगम होगा। इन दोनों 83 किलोमीटर की सड़कों का नवीनीकरण का कार्य पांच करोड़ से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो माह में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिले में ललितपुर से महरौनी व महरौनी से मड़ावरा होकर मदनपुर मार्ग प्रमुख मार्ग है। इन मार्गों से जनपद के सैकड़ों गांव के साथ ही मध्यप्रदेश के लिए टीकमगढ़ व सागर के लिए आवागमन करते हैं। इससे अधिक व्यस्त मार्ग हैं। बारिश के मौसम में कई जगह सड़क उखड़ गई थी तो कई जगह गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इससे हिचकोले खाकर चलना होता था।
विज्ञापन

लेकिन, अब मार्ग में जल्द ही आवागमन सुगम होगा। ललितपुर से महरौनी तक 38 किमी मार्ग का नवीनीकरण लगभग दो करोड़ व महरौनी से मड़ावरा होकर मदनपुर तक 45 किमी मार्ग का नवीनीकरण लगभग तीन करोड़ से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने शासन से स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली थी। अब निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ललितपुर से महरौनी और महरौनी से मड़ावरा मदनपुर मार्ग का नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
- रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed