{"_id":"5a7b4bae4f1c1bf17b8b6153","slug":"remove-hording","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 अवैध होर्डिंग हटाए, स्ट्रक्चर काटे -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 अवैध होर्डिंग हटाए, स्ट्रक्चर काटे -
Jhansi
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
hording
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान बुधवार को भी चला। इस दौरान नगर निगम की टीम ने 72 अवैध होर्डिंग हटाए और उनके स्ट्रक्चर उखाड़ दिए। अभियान बृहस्पतिवार से और तेज होगा। पूरे शहर में चलेगा।
जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बैठक कर अवैध होर्डिंग के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नगर निगम का दस्ता दो-दो डंपर-ट्रैक्टर, दो जेसीबी और लोहा काटने की मशीन के साथ पूरी टीम लेकर पहुंचा। इलाइट चौराहा से होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू किया। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने हेल्मेट लगाकर एनाउंसमेंट किया कि होर्डिंग के आसपास कोई न आए, अन्यथा चोट लग सकती है। उनके साथ नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी और थाना नबाबाद की पुलिस भी थी। इलाइट चौराहा से लेकर कचहरी चौराहा तक 70 होर्डिंग व 20 होर्डिंग लगाने के स्ट्रक्चर तोड़ दिए गए तथा जितना लोहा था, उसे जब्त कर लिया। इस मौके पर उप नगर आयुक्त अजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम, योगेंद्र सिंह, चंद्रिका प्रसाद, आनंद सिंह मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि अवैध होर्डिंग के खिलाफ पूरे शहर में अभियान चलाया जाएगा।