फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Remember aazad kurbani

आजाद की शहादत को याद कर आंखें हुई नम

Fri, 24 Jul 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Remember aazad kurbani
चंद्र शेखर आजाद - फोटो : ????? ???? ????
झांसी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती उल्लास के साथ मनायी गई। लोगों ने उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्घासुमन अर्पित किए। आजादी के मतवाले के योगदान को याद कर कई की आंखें नम हो गईं। शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने आजाद को आजादी की लड़ाई का निर्भीक योद्घा बताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए अरविंद वशिष्ठ ने कहाकि बुंदेलखंड से भी उनका जुड़ाव था। सतार नदी के पास ओरछा में उन्होंने अज्ञातवास किया। आजाद की माता जगरानी देवी की समाधि झांसी में है। इस अवसर पर डॉ.विजय भारद्वाज, राजेंद्र रेजा, राजेंद्र शर्मा, इम्तियाज हुसैन, रामनरेश त्रिवेदी, प्रकाश गुप्ता, हेमंत रावत, हरीश लाला, अखिलेश, पंकज मिश्रा, ललित पराशर, रवि दुबे, मनोज तिवारी, मनीष रायकवार समेत अन्य उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने भी जंयती मनाई। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर श्रद्घासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, मंत्री जया श्रीवास्तव, विकास नायक, डॉ.कौशल त्रिपाठी, जयवर्धन मिश्रा, हर्षदीप सिंह, समरेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत कुशवाहा, धीरज यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

जनसत्ता दल के अध्यक्ष डॉ.मधुपाल सिंह की अगुवाई में आजाद का श्रद्घासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर प्रदीप रायकवार, वीरेंद्र ठाकुर, संजीव राजावत, संदीप परिहार, रचित गुर्जर, संतराम मोरी, योगेंद्र यादव, यशवंत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी लाखन सिंह की अगुवाई में भी जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गोविंद प्रताप, लोकेंद्र सिंह, प्राण सिंह, टीकाराम पांचाल, शंकर राजपूत, बिरजू कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे। वहीं हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान ने रामवाटिकापुरम में 100 पौधों का रोपण किया। इस मौके पर संजय पटवारी, राजेश तिवारी, नरेंद्र दालमोत्रा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, तरुण सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा स्थल की दुर्दशा पर विधायक नाराज
झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा स्थल पर रखरखाव न होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त से इसे तत्काल दुरुस्त कराने को कहा है। जयंती पर विधायक कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रशेखर मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे लेकिन, वहां पार्क में काफी गंदगी फैली हुई थी। साफ सफाई का कोई इंतजाम नहीं था। यह देख विधायक भड़क उठे। उन्होंने नगर आयुक्त से बात करके इस पर नाराजगी जताई और यहां तत्काल सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed