{"_id":"5e7f8e998ebc3e6fd31011ce","slug":"relief-to-labours-jhansi-news-jhs1634568148","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मजदूरों को सहूलियतें मुहैया कराकर रोका पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मजदूरों को सहूलियतें मुहैया कराकर रोका पलायन
Sat, 28 Mar 2020 11:21 PM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद पलायन करते मजदूर (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर लॉकडाउन की वजह से पूरा महानगर थमा हुआ है, परंतु ग्वालियर से कानपुर जाने वाले मार्ग पर दिन भर चहलकदमी बनी रहती है। हालांकि, इस सड़क से गुजरने वाले स्थानीय लोग नहीं हैं, बल्कि दिल्ली से पैदल आने वाले मजदूर हैं, जो झांसी से होकर बुंदेलखंड के विभिन्न हिस्सों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
कंपनी मालिकों, ठेकेदारों द्वारा दिल्ली में इन श्रमिकों के लिए सहूलियत उपलब्ध न कराए जाने की वजह से वे पलायन को मजबूर हुए हैं। लेकिन, इससे इतर झांसी के बीडी शर्मा ने एक अलग नजीर पेश की है।
विज्ञापन
उनके द्वारा देश के अलग अलग हिस्सों में ले जाए गए बुंदेलखंड क्षेत्र के लगभग पांच हजार मजदूरों को वापस नहीं लौटना पड़ा। क्योंकि, मजदूर जहां कार्यरत थे, वहीं उनके लिए आवास, भोजन, स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध करा दी गईं। इतना ही नहीं, एक माह का एडवांस भुगतान भी कर दिया गया।
विज्ञापन
ओम शांति नगर निवासी महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज के निदेशक बीडी शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी के श्रमिक जिंदल ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं। श्रमिकों की सारी जरूरतों को पूरा कर दिया गया है। इससे उनका पलायन रुक गया है। इसमें कंपनी के प्रबंधक राजशेखरन का भी सहयोग मिल रहा है।