{"_id":"5f723b358ebc3e9bb80b9171","slug":"relief-fund-jhansi-news-jhs1773835139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1150 अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1150 अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत राशि
विज्ञापन
relief fund
झांसी। कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद जिले के अधिवक्ताओं की मदद होगी। जिले के साढ़े ग्यारह सौ अधिवक्ताओं के नाम यूपी बार काउंसिल के पास भेजे गए हैं। जल्द ही राशि जिला बार एसोसिएशन के खाते में आएगी। जिसके बाद सभी अधिवक्ताओं के खातों में रकम भेज दी जाएगी। अधिवक्ताओं को मिलने वाली राहत राशि की सभी ने जमकर सराहना की है।
कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन का असर कचहरी में भी देखने को मिला था। अदालतें बंद होने के कारण करीब चार माह तक अधिवक्ताओं के बस्तों पर सन्नाटा पसरा रहा था। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान अधिवक्ताओं को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा था। जिला अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ताओं को मदद दिलाने के लिए पहल शुरू की थी। इसके लिए यूपी काउंसिल के पास पत्राचार करने के साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं को भी बताया था। इसके बाद यूपी बार काउंसिल ने मदद के लिए नाम मांगे थे। जिसके बाद जिला अधिवक्ता संघ की तरफ से करीब 1150 अधिवक्ताओं के नाम यूपी बार काउंसिल को भेजे गए हैं। जल्द ही राहत राशि जिला अधिवक्ता संघ के खाते में आने के बाद अधिवक्ताओं को राशि दी जाएगी।
ढ़ाई हजार अधिवक्ता हैं रजिस्टर्ड
जिले में करीब ढ़ाई हजार अधिवक्ता हैं। ऐसे में इस राहत का फायदा ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं को भी मिलेगा। लॉकडाउन के दौरान देहात क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने भी काफी परेशानी झेली।