फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Relief from sunlight, melting caused havoc, two including railway passenger died due to cold

धूप से मिली राहत, गलन ने बढ़ाई आफत, ठंड से रेल यात्री समेत दो की मौत

Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight, melting caused havoc, two including railway passenger died due to cold
झांसी। कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित होने लगी है। सोमवार को ठंड से रेल यात्री समेत दो की मौत हो गई। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन शाम को गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। सोमवार को भी कुदरत का ये सितम जारी रहा, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। साबरमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे मऊ जनपद के रसूलपुरा तालूका कासिम खान घोषी निवासी चंद्रिका (61) की ठंड से मौत हो गई। वे अकेले ही यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वे शौचालय गए और अचानक अचेत होकर गिर गए। यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उनके शव को ट्रेन से उतारा। यात्री के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। वहीं, ललितपुर में 55 वर्षीय एक भिक्षुक की ठंड से मौत हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, सोमवार की दोपहर अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को राहत मिली। लोग बाहर धूप सेंकते हुए नजर आए। जबकि, भीतर गलन रही। शाम को सर्दी की तल्खी बढ़ी रही। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगे एक सप्ताह तक मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed