फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   relief from heat, rain to continue whole week

गर्मी से मिली राहत, सप्ताह भर होगी झमाझम बारिश

Sat, 06 Jul 2019 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
relief from heat, rain to continue whole week
गर्मी से मिली राहत, सप्ताह भर होगी झमाझम बारिश
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को मानसून ने अपना असर दिखाया और लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश होने से नगर में जगह-जगह जलभराव हुआ, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस सप्ताह लगातार बारिश होगी।
पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश होने से उमस के कारण लोगों का बुरा हाल था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। मगर, शुक्रवार को दोपहर 12 से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम में बदलाव ला दिया। तेज बारिश से महानगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पठौरिया, दरीगरान, इतवारी गंज, छनियापुरा,उन्नाव गेट गुदरी, नरिया बाजार, तालपुरा, खुशीपुरा, नानक गंज, मसीहागंज, नंदनपुरा, आवास विकास, केके पुरी, सैय्यद नगर, पुलिया नंबर नौ सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हुआ। इतना ही नहीं सीपरी बाजार ओवरब्रिज और कच्चे पुल के नीचे बरसात के बाद जाम की स्थिति बन गई। कच्चे पुल पर वन-वे होने के कारण दोपहिया वाहन काफी देर तक उसके नीचे से नहीं गुजर सके। नाले का पानी उतरने के बाद यातायात सुगम हुआ।
विज्ञापन

तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोग घूमने के लिए भी निकले, लेकिन रुक-रुक कर हुई बारिश से उनका मजा किरकिरा हो गया। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 29 और न्यूनतम 26 दर्ज किया गया। स्थिति यह रही कि शाम को एसी कूलर की जरूरत नहीं पड़ी और लोगों को पंखे में भी चैन मिला। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक तापमान अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed