{"_id":"5e0cf6dd8ebc3e87d700de3d","slug":"relief-bigin-first-day-of-new-year-jhansi-news-jhs156442181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत का संदेश लेकर आया नया साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत का संदेश लेकर आया नया साल का पहला दिन
विज्ञापन
नये साल के पहले दिन किले पर बडी संख्या में घूमने पहुंचे लोग।
झांसी। बर्फ जमा देने वाली सर्दी के बाद बुधवार को मौसम के मिजाज में एकाएक बदलाव देखने को मिला। दिन में हल्की धूप खिली रही, जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं, लेकिन इससे तापमान में कमी की संभावना नहीं है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से दिसंबर माह में सर्दी का 65 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया था। सोमवार को न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री रहा था। मंगलवार को इसमें 0.4 डिग्री की और गिरावट आई थी। न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बर्फ तक जमने लगी थी। कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित बना हुआ था। लोगों का हाल बेहाल बना हुआ था। लेकिन, नई साल की पहली सुबह राहत का संदेश लेकर आई। बुधवार को दिन में धूप खिली रही। इससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान बढ़कर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। हालांकि, इससे तापमान में गिरावट नहीं आई। शुक्रवार और शनिवार को बादलों की आवाजाही के बीच धूप बनी रहने की संभावना है। तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जबकि, रविवार को कोहरा छाया रह सकता है।