फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Registration of 169 buses will be suspended if fitness is not done within a week.

Jhansi News: सप्ताह भर में फिटनेस नहीं कराने पर 169 बसों का पंजीकरण होगा निलंबित

Sun, 04 Aug 2024 04:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Registration of 169 buses will be suspended if fitness is not done within a week.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी 169 बस संचालकों ने फिटनेस नहीं कराई है। परिवहन विभाग ने अब कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बस संचालकों को सप्ताह भर का समय दिया है। इसके बाद बसों का पंजीकरण निलंबित किया जाएगा।
बसों की फिटनेस की जांच कराने के लिए संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 101 स्कूली बस संचालकों के साथ ही 68 सवारी बस संचालकों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन, बस संचालकों द्वारा लगातार नोटिस की अनदेखी की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि 169 बस संचालकों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सप्ताह भर का समय दिया गया है। इस समय सीमा में फिटनेस की जांच नहीं कराने पर छह माह के लिए पंजीकरण निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स....
फिटनेस के लिए आज खुलेगा परिवहन कार्यालय
झांसी। रविवार को शिवाजी नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में फिटनेस शिविर आयोजित किया गया है। फिटनेस कराने के लिए बस संचालकों को स्लॉट नहीं लेना होगा। साथ ही फिटनेस शुल्क भी कार्यालय के काउंटर पर जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed