{"_id":"6add122e1ecefd55c10dc5b8","slug":"red-house-claimed-the-winners-trophy-jhansi-news-c-168-1-mrn1003-104204-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेड हाउस ने अपने नाम की विजेता ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेड हाउस ने अपने नाम की विजेता ट्रॉफी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। सेंट मैरीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल मढ़ा में अंतर-हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि फादर लॉरेंस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रिचर्ड ने मुख्य अतिथि का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। रेड हाउस ने पहला दौर जीतकर आक्रामक शुरुआत की। हालांकि, ब्लू हाउस ने दूसरे दौर में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्णायक तीसरे दौर में दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष हुआ। अंततः रेड हाउस ने बेहतरीन रणनीति और तालमेल से 25-22 से जीत दर्ज की। मैच का संचालन राहुल पटेल ने किया और सिरिल मैच निर्णायक रहे।
मुख्य अतिथि फादर लॉरेंस ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं। प्रधानाचार्य फादर रिचर्ड ने खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग कहा। उन्होंने बताया कि खेल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हैं और उनमें सहयोग की भावना जगाते हैं। अतिथियों ने विजेता रेड हाउस टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।