{"_id":"61d6d21b653a7b142e760bd0","slug":"record-38-cases-of-corona-came-after-months-number-of-active-patients-was-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: महीनों बाद आए कोरोना के रिकॉर्ड 38 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 84 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: महीनों बाद आए कोरोना के रिकॉर्ड 38 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 84
Thu, 06 Jan 2022 04:57 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 06 Jan 2022 04:57 PM IST
सार
जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 84 पहुंच गई है। ललितपुर में 6 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक चर्च के पादरी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस ने कई महीनों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को एक साथ 41 मरीज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इसमें एक न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नौ मरीज आर्मी कैंट क्षेत्र में मिले हैं। अब झांसी में एक्टिव केस 74 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। इस सीजन में अबतक जितने मामले 16 दिनों में सामने आए थे, लगभग उतने ही केस गुरुवार को मिल गए। ये केस बड़ागांव गेट, पन्नालाल मोहल्ला, अशोक सनफ्रान सिटी, सदर बाजार, ऑफिसर्स कॉलानी, खुशीपुरा, सूजे खां खिड़की, विजन हाइट कॉलोनी, सिविल लाइन, लालकुर्ती, मिशन कंपाउंड, नई बस्ती, सीपरी बाजार, खातीबाबा, गुरसराय और मोंठ के सेसा गांव में सामने आए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर में एक ही परिवार के तीन लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब झांसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 87 पहुंच गई है। मौजूदा समय में 74 एक्टिव केस हो गए हैं। इसके अलावा झांसी का रिकवरी रेट घटकर 97.99 फीसदी हो गया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में चार, मिलिट्री अस्पताल में नौ और होम आइसोलेशन में 59 मरीज हैं। जबकि, एक रोगी दूसरे राज्य में भर्ती है। तीन मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
ज्यादातर मरीजों में लक्षण नहीं
अब तक मिले कोरोना के ज्यादातर मरीजों में लक्षण सामने नहीं आए हैं। इस कारण उन्हें होम आइसोलेट ही कर दिया गया है। जिन मरीजों में लक्षण दिखे भी हैं, उनमें बुखार या फिर गले में खराश की शिकायत सामने आई है।
अब तक किसी को नहीं देनी पड़ी ऑक्सीजन
कोरोना के लक्षण वाले मरीजों में से अब तक किसी को भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत नहीं पड़ी है। सामान्य वायरल की दवाएं खाकर ही मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने की हिदायत दी है।