फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rc panding on purchased vihicle

आरसी पेंडिंग, खरीदार परेशान

Tue, 16 Jun 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
rc panding on purchased vihicle
car - फोटो : car
झांसी। लॉकडाउन से पहले खरीदे गए बीएस-4 वाहनों की अब तक न तो आरसी मिली है और न ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट। ऐसे में वाहन खरीदने वाले परेशान हैं। आरटीओ में करीब 300 से अधिक वाहनों की आरसी जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई थी। इस दौरान लॉकडाउन लगने के बाद इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया। इस दौरान आरटीओ में करीब 500 से अधिक वाहनों का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण के बाद आवेदकों को मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया। साथ ही कहा गया कि लॉकडाउन के बाद अपने वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट डीलर से मिलेगी। अब अनलॉक 1 में वाहन कंपनियों के शोरूम खुलने के बाद भी वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जारी नहीं हो रही हैं। ऐसे में वाहन स्वामी रोज कंपनी और आरटीओ के चक्कर काट रहे हैं। बताया जाता है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की सुविधा वाहनों की चोरी को रोकने के लिए की गई है। जिसे डीलरों को ही जारी करना है। नंबर प्लेट और आरसी न होने से वाहन स्वामियों को चेकिंग के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वाहन कंपनी द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलेगी। नंबर प्लेट जारी होने के बाद ही आरसी जारी होगी। इसके लिए वाहन स्वामी अपने डीलर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed