{"_id":"5d98f6548ebc3e93bb4c6cd1","slug":"ravan-angad-samvad-in-ramlila-jhansi-news-jhs1496696193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहंकारी रावण ने अंगद की नहीं मानी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहंकारी रावण ने अंगद की नहीं मानी नसीहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहंकारी रावण ने अंगद की नहीं मानी नसीहत
झांसी। सदर बाजार रामलीला में शनिवार को लंका दहन के बाद के प्रसंग का मंचन हुआ। लीला में दर्शकों ने अंगद-रावण के बीच हुए चुटीले संवाद का भरपूर आनंद उठाया।
दृश्य की शुरूआत समुद्र किनारे राम की सेना के जमावड़े से हुई। राम सेना समुद्र से आगे जाने का रास्ता तलाश रही होती है। उधर, रावण दरबार में विभीषण राम से युद्घ न करने की सलाह देता है, लेकिन रावण उसे लात मारकर बाहर निकाल देता है। यहां से विभीषण निकलकर राम की शरण में जा पहुंचता है। विभीषण को श्रीराम लंका का राजा घोषित कर देते हैं। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं।
दूसरे दृश्य में रावण के भव्य दरबार में अंगद पहुंचते हैं। अंगद धर्मदृष्टि का हवाला देते हुए रावण को युद्ध न करने की नसीहत देते हैं, लेकिन रावण तर्क-वितर्क शुरू कर देता है। दोनों के बीच चुटीले संवाद आरंभ हो जाते हैं। इनका दर्शक भरपूर लुत्फ उठाते हैं। आखिर में अंगद चेतावनी देकर चले जाते हैं। भगवान राम के जयकारों के साथ आज की लीला का समापन होता है। इस दौरान विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, कोमल चंद जैन, राकेश शर्मा, विजय पटैरिया, महेश पांडे, अर्जुन यादव, राघवेंद्र राय, विशाल खत्री आदि उपस्थित रहे।