फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ration card user will be corona test

राशन कार्डधारकों का भी होगा कोरोना टेस्ट

Tue, 29 Sep 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ration card user will be corona test
झांसी। जिले में अब राशन कार्ड धारकों का भी कोरोना टेस्ट होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला पूर्ति कार्यालय पर जांच शिविर लगाएगी। इस दौरान कार्यालय आने वाले लोगों का टेस्ट किया जाएगा। मंगलवार को कार्यालय में कर्मचारियों समेत 64 लोगों को एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच का दायरा बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार जुटा हुआ है।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही शासन के निर्देश पर जांच पर जोर दिया जा रहा है। अब जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचने वाले कार्डधारकों और लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए नंदनपुरा स्थित कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रोज पहुंचेगी। मंगलवार को टीम ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 64 लोगों की कोरोना जांच की। इस दौरान सभी की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने बताया कि कोरोना जांच सभी को करानी चाहिए। इसके लिए कार्यालय पर जांच कैंप लगाया जाएगा। लोग यहां आकर जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed