फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gangrape in jhansi, five accused arrest

पॉलीटेक्निक के हॉस्टल में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, घटना में शामिल आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 11 Oct 2020 09:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
gangrape in jhansi, five accused arrest
rape in jhansi
झांसी। हाथरस कांड अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार सुबह झांसी में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अपने साथी के साथ कोचिंग से लौटते समय ग्वालियर मार्ग पर स्थित पॉलीटेक्निक के ब्वॉयज हॉस्टल के पास बात करते समय छात्रा को 10 से 15 छात्रों ने घेर लिया और उसे घसीटते हुए हॉस्टल के अंदर ले गए। वहां छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। इसे डिलीट करने के नाम पर दो हजार रुपये ऑनलाइन युवकों ने अपने खाते में ट्रांसफर कराए और दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे सिपाही को देखकर छात्र फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी भरत और रोहित सैनी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी छात्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक 17 वर्षीय छात्रा कोचिंग से पालीटेक्निक में पढ़ने वाले अपने साथी के साथ स्कूटी से पॉलीटेक्निक कैंपस में पहुंची थी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि नाबालिग छात्रा और उसका साथी पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे बने हॉस्टल के पास खड़े होकर बातें कर रहे थे। इस बीच मौके पर यहां के 10 - 15 छात्र पहुंच गए और दोनों को जबरन हॉस्टल के अंदर घसीटकर ले गए। यहां छात्रों ने दोस्त को जमकर पीटा और दहशत दिखाकर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद उसे डिलीट करने के नाम पर छात्रा से दो हजार रुपये ऑनलाइन अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद छात्रा को हॉस्टल की दूसरी मंजिल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस बीच पॉलीटेक्निक कॉलेज के निकट से गुजर रहे एक सिपाही विक्रम को हॉस्टल के अंदर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो वह हॉस्टल के अंदर पहुंच गया। सिपाही को देख छात्र वहां से भाग गए। सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस, पीड़ित छात्रा, उसके दोस्त के परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी थाने आ गए। पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया। इस मामले में पुलिस ने सभी पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई है। एसएसपी का कहना है कि एक छात्र द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन बाकी छात्र भी वहां मौजूद थे. लिहाजा सभी को सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

घटना में शामिल ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
........................................................................
1- रोहित कुमार सैनी (उम्र 22 वर्ष) , निवासी - कुलपहाड़, थाना कुलपहाड़, जनपद - महोबा
2- भरत कुमार कुशवाहा (उम्र 19 वर्ष), निवासी - छानीकला, थाना कबरई, जनपद - महोबा
3- शैलेंद्र नाथ पाठक (उम्र 19 वर्ष), निवासी - पाठकपुरवा, थाना वजीरगंज, जनपद - गोंडा
4- मयंक शिवहरे (उम्र 22 वर्ष), निवासी - खिल्लावारी, थाना टहरौली, जनपद - झांसी
5- बिपिन तिवारी (उम्र 24 वर्ष), निवासी - दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर, थाना थरवई, जनपद - प्रयागराज
6- मोनू पार्या (उम्र 20 वर्ष), निवासी - मुहल्ला रौनयापुरा रानीपुर, थाना मऊरानीपुर, जनपद - झांसी
7- धर्मेंद्र सेन (उम्र 19 वर्ष), निवासी - रानीपुर, थाना मऊरानीपुर, जनपद - झांसी
8- संंजय कुशवाहा (उम्र 20 वर्ष) निवासी - कुलपहाड़, थाना कुलपहाड़, जनपद - महोबा

 सीपरी बाजार थाने में पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी पॉलीटेक्निक छात्रों के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने, दुष्कर्म करने व पैसों की मांग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर पास्को एक्ट, लूट, सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं लगाईं गईं हैं। पीड़ित छात्रा के अनुसार उसके साथ एक छात्र ने दुष्कर्म किया। आरोपी छात्रों को पकड़ने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। इसमें सीपरी बाजार थाना, स्वॉट व सर्विलांस टीम शामिल हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed