फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rape accused's bail application rejected

दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 06 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rape accused's bail application rejected
झांसी। मोंठ थाना इलाके में तीन माह पहले हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना के आरोपी की जमानत अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी है। मंजूरी के लिए अभियुक्त की ओर से पेश की गईं दलीलें न्यायालय में टिक नहीं पाईं।
विज्ञापन

मोंठ थाने में पांच मई 2021 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि उसकी 16 साल की भांजी उसके यहां दस दिन पहले आई थी। सुबह वो छोटे नाना के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। पुलिस की विवेचना के दौरान शाहजहांपुर के धर्मेंद्र कुमार मिश्रा का नाम सामने आया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभियुक्त की ओर से न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अंजना की अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिसे सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed