फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   raod problem

अफसर जागे, गड्ढे भरने के लिए भागे

Sun, 10 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
झांसी। महीनों से खस्ताहाल ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग की सड़क के दिन अब बहुरे हैं। महापौर किरन राजू बुक सेलर के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क सुधार का काम शुरू किया। फिलहाल सड़क को आवागमन लायक बना दिया है। बारिश के बाद इसे पक्का किया जाएगा। गौरतलब है कि यह सड़क पीडब्लूडी की है लेकिन उसके अफसर अनदेखी कर रहे हैं। अब जनहित में नगर निगम ने सड़क दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

 
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग के पास की सड़क पिछले तीन महीने से खस्ताहाल स्थिति में है। हाल ही में हुई बारिश से इसकी दशा को बदहाल हो गई है। गड्ढों में पानी जमा होने से शहर की प्रमुख सड़क का यह हिस्सा कीचड़ से सराबोर हो गया है। इससे आवागमन में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन पलट रहे हैं। अमर उजाला ने आमजन की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसका असर सामने आया है। महापौर किरन राजू बुक सेलर ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के निर्माण विभाग को सड़क सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को निर्माण विभाग की टीम अवर अभियंता एमके जैन के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने गड्ढों में डस्ट डालकर सड़क को आवागमन लायक बनाया। साथ ही आसपास का पानी सड़क पर न पहुंचे, इसके भी इंतजाम किए। मालूम हो कि इस सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्लूडी के पास है, लेकिन आमजन की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम ने यहां सुधार का काम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


... मगर पीडब्लूडी को शर्म नहीं आई
ग्वालियर रोड के इस हिस्से के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के पास है। लेकिन, पीडब्लूडी आम जन की इस समस्या पर बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए है। विभाग के अधिशासी अभियंता एके जैन ने एक माह पहले सड़क को एक-दो दिन में सुधारने का भरोसा दिया था, लेकिन किया कुछ नहीं। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।


‘भले ही समस्या पीडब्लूडी से जुड़ी है, परंतु परेशानी हमारे शहर के लोगों को भुगतनी पड़ रही है। लोगों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए सड़क सुधार कराया गया है। बारिश के बाद इसे और भी मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा उन लोगों को भी चेतावनी दी गई है जो इस सड़क के किनारे अवैध कब्जे किए हुए हैं। वे कब्जे हटा लें, वरना यह काम नगर निगम करेगा।

- किरन राजू बुक सेलर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed