फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani laxmibai birthday celebration

जन-जन तैयार, रानी का जन्मोत्सव बनेगा यादगार

Thu, 29 Oct 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rani laxmibai birthday celebration
रानी लक्ष्मीबाई - फोटो : ???? ??????????
झांसी। देश ही नहीं विदेशों तक में अपनी वीरता, शौर्य और पराक्रम के लिए जाने जानी वाली झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव इस बार यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमर उजाला के साथ मिलकर विभिन्न संगठन, संस्थाएं और आमजन बेहद भव्यता के साथ 19 नवंबर को कार्यक्रम करेंगे। सभी अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने लगे हैं। सभी का मानना है कि दीपावली की तरह ही इस बार रानी की जयंती भी मनाएंगे। पूरी झांसी दीपों से रोशन हो जाएगी। कोई गुब्बारे उड़ाएगा तो कोई चौराहे, पार्क, गली-मुहल्ले सजाएगा। कोई मिष्ठान वितरण करेगा तो कोई केक काटकर गुब्बारे उड़ाएगा। संगठन, संस्थाओं के लोगों ने एक-दूसरों के साथ संपर्क स्थापित करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रानी के जन्मोत्सव पर चौराहों की सजावट के साथ विभिन्न आयोजन करने की योजना है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। - अरविंद वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन

19 नवंबर को जयंती पर संगठन की महिलाएं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में रहेंगी। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगी। तैयारियां जारी हैं। - रेखा राठौर, उप राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेसीआई इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 19 नवंबर भी दीपावली की तरह ही मनाएंगे। सभी लोगों से अपने घर में दीप जलाने के लिए संगठन अपील करने लगा है। अमर उजाला के साथ मिलकर इस बार भी भव्य आयोजन करेंगे। - सविता पचौरी, अध्यक्ष, अक्षय जन सेवा समिति।
झांसी की रानी की जयंती पर इस बार रंगोली बनाकर वीरांगना के शौर्य को प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा 501 दीप जलाएंगे। संगठन की सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। - सीमा राजपूत, अध्यक्ष, महिला सशक्तीकरण।
संगठन के 200 सदस्य रानी की जयंती पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही संगठन के सभी लोग अपने घरों पर 21 दीप जलाएंगे। दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। - मधुकर निरंजन, जिला सलाहकार, बुंदेलखंड कुर्मी-क्षत्रिय समिति।
इस बार रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पिछली बार से भी भव्य बनाने की योजना है। क्लब के लोगों के साथ जल्द बैठक करेंगे और अमर उजाला के साथ यादगार आयोजन की रूपरेखा बनाएंगे। - पंकज गर्ग, सचिव, अग्रवाल रॉयल क्लब।
केकेपुरी के गजानन पार्क को 1001 दीये जलाकर रोशन किया जाएगा। इसके अलावा महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि करेंगे। साथ ही गोष्ठी का आयोजन कर रानी की वीरता के किस्से सुनाएंगे। - सीमा दुबे, अध्यक्ष इनर व्हील ऊर्जा।

रानी के जन्मोत्सव पर संस्था की तरफ से मिष्ठान वितरण किया जाएगा। केक काटकर गुब्बारे भी उड़ाए जाएंगे। पिछली बार से भव्य आयोजन करेंगे। - अनूप दुबे, अध्यक्ष, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिस इरीगेशन डिपार्टमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed