फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramvilas paswan education and political memories with jhansi bundelkhand

पढ़ाई से लेकर राजनीति तक, झांसी से यूं जुड़ा है रामविलास पासवान का नाता

Sat, 10 Oct 2020 11:41 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
ramvilas paswan education and political memories with jhansi bundelkhand
2007 में झांसी आए रामविलास पासवान ने सौवीर सिंह को लोजपा से चुनाव लड़ाया था। - फोटो : अमर उजाला
झांसी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बुंदेलखंड से गहरा नाता रहा। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। इतना ही नहीं, बेटे चिराग पासवान का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ही बीटेक में दाखिला कराया था। इतना ही नहीं, राजनीतिक दौरे पर कई बार उनका झांसी आना हुआ।
विज्ञापन


कई दशकों तक बिहार की राजनीति का चेहरा बने रहने वाले रामविलास पासवान का बुंदेलखंड से गहरा नाता रहा है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की प्रोफाइल में आज भी ये तथ्य दर्ज है कि पासवान ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। इतना ही नहीं, बाद में उनके बेटे चिराग पासवान ने भी यहां बीटेक में प्रवेश लिया था। हालांकि, चिराग ने बीच ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके अलावा साल 2002 में रामविलास पासवान ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग का उद्घाटन भी किया था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, राजनीतिक दौरों पर भी वे कई बार झांसी आए। 2007 में सौवीर सिंह यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तब पासवान झांसी आए थे और मानस मैदान में सभा को संबोधित किया था। इसके बाद पासवान सौवीर सिंह यादव के घर भी गए थे। इससे पहले भी पासवान कई बार झांसी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed