फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rammurti yadav

निर्दलीय राममूर्ति यादव के सिर सजा जीत का सेहरा

Fri, 07 May 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
rammurti yadav
मऊरानीपुर/ रानीपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए उपचुनाव में एक बार फिर रानीपुर की जनता ने पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह यादव के प्रति सहानुभूति जताते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी राममूर्ति यादव की झोली में जीत डाल दी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को 1274 वोटों से हरा दिया। राममूर्ति निर्दलीय प्रत्याशी थीं। इसके पहले राममूर्ति के ज्येष्ठ पुत्र भगत सिंह चेयरमैन थे।
विज्ञापन

एक मामले में चेयरमैन भगत सिंह यादव को आजीवन कारावास हो जाने से नगर पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। उपचुनाव के बाद बृहस्पतिवार को मऊरानीपुर में मतगणना हुई। उपचुनाव में इस बार 14180 मतदाताओं में से 7483 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह सबसे कम वोटिंग बताई गई। मतगणना में उपचुनाव में राममूर्ति यादव को 2778 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता को 1504 वोट मिले। सपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश इटैलिया को 1088 मत मिले और कांग्रेस प्रत्याशी राजीव जैन को 743 मत मिले। उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस, सपा और निर्दलीय सहित 12 प्रत्याशी मैदान में थे। उपचुनाव में कुछ ऐसे प्रत्याशी भी रहे, जिन्हें डेढ़ दर्जन से 50 मत ही हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख तीन पंचवर्षीय से नगर पंचायत की सीट पर काबिज हैं। उन्होंने नगर में नवीन सब्जी मंडी तथा पेयजल समस्या के निदान के लिए तमाम विकास कार्य कराए हैं। इस समय पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेल में हैं, लेकिन जनता ने उन्हें जीत का तोहफा दिया है। इस चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की साख नगर में बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed