फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ramlila preparations started with Mahadev's blessings

महादेव का आशीर्वाद लेकर शुरू की रामलीला की तैयारियां

Fri, 20 Aug 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ramlila preparations started with Mahadev's blessings
सदर बाजार के शिव मंदिर में मुकुट पूजा करते श्री रामलीला कमेटी के सदस्य।
झांसी। सदर बाजार की रामलीला मैदान में इस साल रामलीला मंचन का 97 वां वर्ष होगा। रामलीला आयोजन को लेकर श्री रामलीला कमेटी की वार्षिक बैठक श्री महेश्वर शिव मंदिर सदर बाजार में हुई। इसमें महादेव का पूजन अर्चन कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। भगवान श्रीराम सहित संपूर्ण राम दरबार के मुकुट का पूजन किया गया। मुकुट पूजन की रस्म के साथ ही वर्ष 2021 के मंचन कार्यक्रम की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

सदर बाजार की रामलीला मंचन को बुंदेलखंड में काफी पुराना माना जाता है। मंचन की तैयारियां शुरू करने से पहले हर वर्ष सदर स्थित महेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव एवं मुकुट का पूजन होता है। बृहस्पतिवार को कमेटी की वार्षिक बैठक में यह पूजा अर्चना की गई। सभापति नारायण दास सेन की अध्यक्षता में गत वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्ष 2021- 22 का कार्यवाहक अध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से श्री रामराजा सरकार ओरछा धाम को अध्यक्ष, विजय प्रकाश पटैरिया को कार्यवाहक अध्यक्ष, राघवेंद्र राय महामंत्री, कोमल चंद्र जैन कोषाध्यक्ष, संजीव अग्रवाल आय व्यय निरीक्षक चुने गए। इस मौके पर विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, राकेश शर्मा, अर्जुन यादव, रोहित गुप्ता, श्याम मुखरैया, चंद्र प्रकाश गोस्वामी, शांतनु पांडेय, अजय कक्कड़, मनीष बंसल, राजीव चौरसिया, विकास लक्षकार, राजू मिश्रा, मनोज विजय, कपिल जैन, कमलेश नामदेव, चंद्रप्रकाश बबली, भरत लखेरा, प्रेम सेन, गोलू यादव, दीपांशु साहू, देवेंद्र साहू, विक्की साहू व विक्की भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed