{"_id":"5f5a78928ebc3e54d5572899","slug":"ramlila-manchan-jhansi-news-jhs1759603129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के कलाकार मांग रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के कलाकार मांग रहे काम
विज्ञापन
ramlila manchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के सदर बाजार और बड़ा बाजार में भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन हर साल पूरे उत्साह से आयोजित होता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस और अधिक मास के कारण भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन पितृ पक्ष से शुरू नहीं होगा। हालांकि कोरोना काल में अधिक मास का होना श्रीराम लीला कमेटियों के लिए सुखद बन गया है। क्योंकि, इससे उन्हें मंचन की परंपरा को पूर्ण करने और तैयारियों का अवसर प्राप्त होगा। कमेटियों का कहना है कि वह जिला प्रशासन पत्र लिखेंगे, कि उन्हें श्रीराम लीला मंचन की अनुमति दी जाए। उधर, रामलीला के कलाकार मंचन और किरदार मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
सदर बाजार में श्री रामलीला मंचन का इस साल 96 वां और बड़ा बाजार में 56 वां वर्ष होगा। हर वर्ष पितृ पक्ष के अंतिम चरण में नारद मोह प्रसंग के साथ मंचन का शुभारंभ होता आया है। लेकिन इस बार पितृपक्ष के बाद अधिक मास पड़ने के कारण यह लीलाएं निर्धारित समय पर शुरू नहीं होगी। हालांकि इन लीलाओं के आयोजन में कोरोना वायरस भी आडे़ आ रहा है। ऐसे में मंचन के लिए रामलीला कमेटियां लगातार मंथन कर रही हैं। सदर बाजार श्रीराम लीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री के अनुसार 15 सितंबर तक जिला प्रशासन को मंचन की अनुमति के लिए पत्र लिखेंगे। इस बार एक माह का अधिक मास होने से कलाकारों को काफी समय मिल गया है। मंचन के लिए जितने दिन की अनुमति मिलेगी, उतने ही दिन लीलाएं होगी। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद रिहर्सल व तैयारियां शुरू हो जाएगी। इधर श्री रामलीला बाल युवक नाट्य समिति बड़ाबाजार के मुख्य संयोजक भरत राय ने बताया कि रामलीला मंचन क ी अनुमति के लिए 21 सितंबर को पत्र प्रशासन को देंगे। अधिक मास होने से कमेटी को तैयारियों के लिए एक माह का मौका मिल गया है। संभावना है कि अक्तूबर में सरकार की नई गाइड लाइन में और राहत मिल जाए। वहीं, प्रशासन की अनुमति के बाद रिहर्सल शुरू होगा।