{"_id":"5f7a23978ebc3e9b8e691e70","slug":"ramlila-jhansi-news-jhs1778529133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के कलाकार अभिनय करेंगे बड़ा बाजार की रामलीला में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के कलाकार अभिनय करेंगे बड़ा बाजार की रामलीला में
विज्ञापन
ramlila
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में बड़ा बाजार की रामलीला में इस बार अयोध्या के कलाकार अपने अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। कोविड - 19 से बचाव के कारण श्री रामलीला बाल नाट्य समिति बड़ा बाजार ने यह निर्णय लिया है। समिति का कहना है, कि समूचे मंचन में सिर्फ 15 कलाकार ही रहेंगे। हर साल की तरह राम कथा के सभी प्रसंग होंगे।
कोविड - 19 के कारण इस बार बुंदेलखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं पर भी अच्छा खासा असर पड़ा है। सरकार की गाइड लाइन जारी होने के बाद बड़ा बाजार में रामलीला मंचन की तैयारियां पुन: शुरू हो गईं और 15 अक्तूबर से यह 27 अक्तूबर तक होगा। इस बार स्थानीय कलाकारों की जगह अयोध्या के कलाकार मंचन में अभिनय करते नजर आएंगे।
समिति के मुख्य संयोजक भरत राय के अनुसार स्थानीय कलाकारों की संख्या 50 होती है। जबकि अयोध्या के कलाकार बेहद सीमित संख्या में सभी प्रसंग पूरे करेंगे। इससे सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहेगी। मंचन में संगीत की मंडली भी बाहर से आएगी। प्रतिदिन मंचन शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, जिला प्रशासन से अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है।