फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramlila

रामलीला : लक्ष्मण की भूमिका निभाने में हमेशा होता है गर्व

Tue, 22 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
ramlila
ramlila
झांसी। श्रीराम लीला मंचन को लगभग एक माह है। कोविड - 19 से बचाव हो और मंचन की परंपरा कायम रहे। इस पर सरकार की आवश्यक गाइडलाइन का इंतजार है। रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का कहना है कि उन्हें हमेशा इस बात का गर्व रहता है, कि वह लक्ष्मण बनते हैं। हर बार की तरह मन लालायित है मेघनाद के वध के लिए।
विज्ञापन

अधिक मास के कारण इस बार पितृ पक्ष के एक बाद शारदीय नवरात्र होगी। नवरात्र में ही श्रीरामलीला का मंचन होता है। कोविड - 19 से बचाव के कारण इस बार आयोजकों को तैयारी करने का खासा अवसर प्राप्त हो गया है। इससे रामलीला कलाकार उत्साहित हैं। इनका कहना है कि धनुष यज्ञ, मेघनाद वध सहित अन्य प्रसंगों के संवाद उन्हेें पूरी तरह से याद है। सिर्फ आंशिक रिहर्सल की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

लक्ष्मण के चरित्र से काफी लगाव है। इससे मन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। रामलीला होनी चाहिए। लेकिन साथ में कोविड - 19 से बचाव भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस शर्मा, रामलीला कलाकार
कोविड - 19 के कारण शायद इस बार रामलीला न हो सके। लेकिन अगर मंचन होता है, तो इसके लिए उन्होंने लक्ष्मण की भूमिका निभाने की पूरी तैयारी कर ली है।
कृष्णा पांडेय, रामलीला कलाकार
पिछले 26 सालों से लक्ष्मण का किरदार निभा रहा हूं। रामलीला होनी चाहिए। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के कलाकार आर्थिक रूप से रामलीलाओं के आयोजनों पर ही निर्भर है।
शरद कुमार, रामलीला कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed