फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramlila

Jhansi News: ‘डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर’

Sun, 13 Oct 2024 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
ramlila
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को गोविंदनगर स्थित रामलीला मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रीराम के तीर चलाते ही रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जलने लगे। रंगबिरंगी आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने श्रीराम दरबार का तिलक कर स्वरूपों की आरती उतारी।
शनिवार शाम करीब पांच बजे श्री रघुनाथ जी बड़ा मंंदिर से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होती हुई नदीपार गोविंद नगर रावतयाना स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा में सबसे आगे सीता जी का रथ, पीछे रावण का रथ, कुंभकरण व मेघनाद का रथ, रावण की सेना, रघुनाथ जी मंदिर विग्रह, राम-लक्ष्मण का रथ उसके पीछे राक्षस दल व वानर सेना अपने करतब दिखाते हुए चल रही थी। रामलीला मैदान पहुंचने पर रणचंडी पूजन एवं शमी पूजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद राम लीला के मंचन में राम-रावण युद्ध का सजीव अभिनय पात्रों ने किया।
विज्ञापन

एक घंटे से अधिक चले युद्ध के मंचन के बाद विभीषण की सलाह पर श्रीराम ने जैसे ही रावण पर तीर छोड़े तो वह भूमि पर गिर पड़ा। रावण के गिरते ही भूमि हिल गई। रामादल में जय सियाराम के जयकारे लगने लगे। रामलीला में श्रीराम का स्वरूप रुद्रांश चतुर्वेदी, लक्ष्मण का सिद्धार्थ चौबे, सीता का यश पवार, हनुमान जी का अंकित चतुर्वेदी, रावण का शुभम कौशिक, मेघनाद का विराज तामिया, कुंभकरण का बल्लू कुशवाहा, राक्षस सेना का भूपेंद्र कुशवाहा व शुभम सेना आदि स्वरूपों ने मंचन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ सदर अभय नारायण राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, अशोक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, सभासद रमेश कुमार गांधी, अजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
दशहरा कमेटी के ये पदाधिकारी रहे मौजूद : श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री प्रबल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, मंत्री राकेश तामिया, संयोजक जगदीश पाठक, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, शिव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, अवधेश कौशिक, भरत रिछारिया, मुन्नालाल त्यागी।
00000000000000000
दशहरा पर पान खिलाने की परंपरा : दशहरा पर्व पर पान खिलाने की परंपरा खूब निभाई गई। पान की दुकानों पर सुबह से ही पान लेने वालों की भीड़ लगी रही। पान विक्रेता ब्रजेश चौरसिया व चंचल शर्मा ने बताया कि स्पेशल, चाकलेटी, मेवा और सादा पान के अलग अलग दाम हैं। दशहरा पर तीनों तरह के पानों की खूब बिक्री हुई। अनुमान है कि करीब 10 से 15 लाख के पान की बिक्री हुई।
00000
महरौनी-कड़ेसरा कलां। दशहरा पर्व पर महरौनी व कड़ेसरा कलां में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतार कर उनका स्वागत किया।
महरौनी में श्रीराम यश कीर्तन मंडली के तत्वावधान में शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मंडी रोड, इंदिरा चौराहा, गांधी चौक बाजार, देवी मंदिर, पुराना बाजार होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान गणेश, नवदेवी, भगवान विष्णु-लक्ष्मी, भगवान ब्रह्मा, भगवान शिव-पार्वती, भगवान परशुराम, माता काली, माता दुर्गा, रावण दरबार और अंत में भगवान राम दरबार की सजीव झांकी शामिल थी। शोभायात्रा में अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें युवा वर्ग सहित बालिकाओं ने तलवारबाजी के करतब दिखाकर सबका मन मोह लिया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने भाग लेकर दशहरा मिलन समारोह मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ौनियां ने श्री राम दरबार की आरती उतारकर स्वागत किया। जगह जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुजनों ने मिष्ठान वितरण किया। शोभायात्रा का समापन श्री रामलीला मैदान में हुआ। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजबहादुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौजूद रहे। संवाद
00000000
कड़ेसरा कलां-मड़ावरा। ग्राम पंचायत में भगवान श्री राम के विमान गाजे बाजे के साथ परंपरागत तरीके से निकाले गए। सुबह श्री राम राजा सरकार मंदिर पर हवन पूजन, भगवान को तैयार करने का कार्यक्रम हुआ। शाम को भगवान श्री राम के विमान गाजे-बाजे के साथ निकले जो ग्राम में बने लंका मैदान पहुंचे। यहां रावण का पुतला दहन करने के पश्चात विमान गांव की सारी गलियों में घूमे, जहां भगवान की जगह-जगह आरती उतारी गई एवं लोगों द्वारा मिठाइयां बांटी गई। इसके पश्चात विमान वापस भगवान श्री राम राजा सरकार मंदिर में पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ओमकार शरण पुरोहित, सुरेश पुरोहित, प्रदीप तिवारी, रविंद्र पुरोहित, राजपाल सिंह, संजू राजा, बॉबी राजा, रामराजा, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, मड़ावरा में विजयदशमी के मौके पर असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में लंबरदार परिवार एवं जनसहयोग से युवाओं ने बुराई के प्रतीक रावण का पुतला बनाकर दहन किया। इस दौरान हुई आतिशबाजी ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article