{"_id":"5f85f7eb8ebc3e9b946f4f87","slug":"ramgopal-made-rajyasaba-sansad-condidate-jhansi-news-jhs17858254","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने रामगोपाल को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, चंद्रपाल की उम्मीदवारी पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने रामगोपाल को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, चंद्रपाल की उम्मीदवारी पर संदेह
विज्ञापन
Ramgopal made Rajyasaba sansad condidate
झांसी। राज्यसभा की दस सीटों पर होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अभी एक ही उम्मीदवार की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. चंद्रपाल सिंह की उम्मीदवारी पर संदेह जताया जा रहा है। संख्या बल के हिसाब से पार्टी राज्यसभा चुनाव में एक प्रत्याशी ही लड़ाने के मूड में नजर आ रही है।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खां और रविप्रकाश वर्मा का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा होने जा रहा है। इसके अलावा छह अन्य सीटों पर भी चुनाव होने हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इन दस सीटों में से सपा ने केवल एक ही सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की है।
ऐसे संकेत निकलने लगे हैं कि समाजवादी पार्टी विधानसभा में अपनी स्थिति देखते हुए फिलहाल चुनाव नहीं चाहती है। इसीलिए उसने सिर्फ एक उम्मीदवार घोषित कर इसकी पहल कर दी है। साथ ही, निर्विरोध चुनाव की परिस्थितियां बनाने का संकेत दिया है। ऐसे में डॉ. चंद्रपाल सिंह की उम्मीदवारी पर संदेह जताया जा रहा है। विदित हो कि डॉ. चंद्रपाल सिंह झांसी - ललितपुर सीट से लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। पिछले चुनाव में सपा ने उन्हें राज्यसभा पहुंचाया था। 25 नवंबर को उनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।