फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ram temple is being built in Ayodhya, now Mathura is also not far

Jhansi News: अयोध्या में राम मंदिर बन रहा, अब मथुरा भी दूर नहीं

Sun, 27 Aug 2023 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ram temple is being built in Ayodhya, now Mathura is also not far
- आरएसएस के रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में बोलीं भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर - कहा- अब वो सत्ता जो अखंड भारत बना रही, बस पीओके बाकी है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित आरएसएस के रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। शिवजी (काशी) के यहां उथल-पुथल मची है। बड़ी शांति से वहां भी सबकुछ ठीक हो जाएगा। अब मथुरा भी कहां दूर है।
भोपाल सांसद ने कहा कि आजादी के बाद से देश में ऐसा हिंदू विरोधी माहौल तैयार किया गया, जिसमें हिंदू के पक्ष में आने वाला बयान विवादित करार दिया जाता है। कहा कि एक वो सत्ता थी, जिसने देश को खंड-खंड कर दिया। अब वो सत्ता है, जो अखंड भारत बना रही है। कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है। अब बस पाक अधिकृत कश्मीर बाकी है। वो भी हो जाएगा, ये संकल्प है। आरएसएस का जिक्र करते हुए भोपाल सांसद बोलीं कि संघ पर तीन-तीन बार प्रतिबंध लगाया गया। दरअसल, वो संघ नहीं, बल्कि उस विचारधारा को प्रतिबंधित करना चाहते थे, जो देश के प्रति निष्ठा और समर्पण को प्रोत्साहन देती है। संघ ने कभी संविधान को नहीं तोड़ा। उन्होंने सागर में हुई दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मगर इस घटना पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि वह पीड़िता से जाकर राखी बंधवाएंगे। ये वही लोग हैं, जो कांग्रेस के शासनकाल में एक बार दुष्कर्म होने पर 20 हजार और दो बार दुष्कर्म पर 40 हजार रुपये देकर मामला रफा-दफा करा देते थे। इस दौरान
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व जाति-धर्म के बंधन से ऊपर उठकर है। कार्यक्रम में विभाग संघ चालक शिवकुमार भार्गव, महानगर संघ चालक सतीश शरण अग्रवाल, विभाग प्रचारक अखंड प्रताप, सह विभाग कार्यवाह चौधरी धर्मेंद्र सिंह, महानगर कार्यवाह डॉ. मुकुल पस्तोर, महानगर प्रचारक सक्षम, सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारीलाल आर्य, रवींद्र शुक्ल, कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, जयपाल, ललित गुप्ता, जयदेव पुरोहित, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पुरुषोत्तम स्वामी, संजय दुबे, गोकुल दुबे, संजीव बुधौलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद देश घोषित करने का रचा कुचक्र
प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भगवा को आतंकवाद कहने का षड़यंत्र रचा गया। देश को भगवा आतंकवाद देश घोषित करने का कुचक्र रचा गया। उस कुचक्र में उन्हें और संघ के लोगों को फंसाने का प्रयास किया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि संघ उस समय सिमी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा था। कांग्रेस की सोच थी कि इस देश को भगवा आतंकवाद घोषित करवा लो, फिर इटली का शासन यहां भी हो जाएगा और सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed