फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ram pratap life change from rabbit palan plan

खरगोश पालन ने बदली रामप्रताप की जिंदगी

Tue, 29 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ram pratap life change from rabbit palan plan
ढिकौली गांव में होरहा खरगोश पालन। अमर उजाला
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में रहने वाले रामप्रताप पाल खरगोश पालन का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन गए हैं। शुरुआत में वे साठ जोड़े खरगोश लेकर आए थे, जो अब चार सौ हो गए हैं। लोग भी उनके यहां से खरगोश पालने के लिए ले जा रहे हैं। इससे उनकी एक अच्छी आय होने लगी है। वे अब आत्मनिर्भर जिंदगी जीने लगे हैं। परेशानी की जिंदगी जी रहा परिवार भी खुश है।
विज्ञापन

वैसे रामप्रताप के पास दो बीघा जमीन है। उनके लिए कम जमीन में बच्चों के साथ जीवन यापन करना बड़ा मुश्किल हो रहा था। लॉकडाउन के ठीक पहले वे फरवरी में हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर मौजूद एक खरगोश पालने की फर्म में प्रशिक्षण लेने गए थे। एक महीने का प्रशिक्षण लेकर वे गांव लौट आए। साथ में साठ जोड़ी खरगोश भी ले आए। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने एक हजार वर्ग फीट में एक शेड का फार्म हाउस बनाया।
विज्ञापन

इसमें पिंजरे बनवाकर रखे और उसमें खरगोशों को पालना शुरू कर दिया। एक पिंजरे में दस खरगोशों को रखा जाता है। वर्तमान में उनके पास चार सौ खरगोश हो गए हैं। लोग भी उनके यहां से खरगोश पालने के लिए ले जाने लगे हैं। वे छोटे खरगोश का जोड़ा एक हजार रुपये व बड़ों का दो से ढाई हजार रुपये में बेच रहे हैं। इससे उनकी एक अच्छी आय होने लगी है। उनको उम्मीद है कि वे काम को जल्दी ही और बढ़ा लेंगे। इस काम से वे अब एक आत्मनिर्भर जिंदगी जीने लगे हैं। परेशानी की जिंदगी जी रहा परिवार की भी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनने के लिए यह एक अच्छा व्यापार है। मैंने ये काम छोटी सी पूंजी में शुरू किया था। प्रतिदिन लोग उनके यहां खरगोश खरीदने आ रहे हैं।
रामप्रताप पाल।
मुझे खरगोश घर में पालने का बड़ा शौक है। मुझे पता लगा कि ढिकौली गांव में खरगोश मिल जाएंगे। इसलिए यहां तक आ गया।
जहांगीर खान, सीपरी बाजार।
मेरे बच्चों को खरगोश बहुत अच्छे लगते हैं। उनकी खुशी के लिए खरगोश लेकर जा रहा हूं। अब बच्चे उनके साथ खूब खेलेंगे।
नितिन अग्रवाल, प्रेमनगर।
खरगोश बेहद सीधा और छोटा जानवर होता है। इनके साथ बच्चे खेलते हैं तो वे सुरक्षित रहते हैं। इसलिए खरगोश खरीदने आया हूं।
शशिकांत वर्मा, प्रेमनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed