फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ram name stone use in dranage

‘राम’ नाम की ईंट का नाली में प्रयोग

Mon, 25 Mar 2019 01:00 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 25 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ram name stone use in dranage
nagar nigam jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। बड़ा बाजार में तिलयानी बजरिया से गंज रोड तक डाली जाने वाली नाली में राम के नाम की ईंट लगाने पर विरोध शुरू हो गया है। ईंटों पर अंग्रेजी में राम अंकित है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दूसरी ईंट लगाने पर ही काम करने देंगे।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में तिलयानी बजरिया से गंज रोड तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली का टेंडर दो माह पूर्व हुआ था, जिसके बाद से काम शुरू करा दिया गया था, जो कि अब तक पूरा नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों की एकाएक नाली में लगनी वालीं ईंटों पर नजर पड़ी उस पर अंग्रेजी में राम नाम लिखा हुआ था। इस पर एक-एक कर दर्जनों व्यापारी और क्षेत्रवासी एकजुट होकर विरोध करने व ईंटों को हटाने की मांग करने लगे। विरोध के दौरान स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों का समर्थन किया।  
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि 40-50 घरों के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण हो रहा है। आरोप लगाया कि नाली का निर्माण गुणवत्ता विहीन है। सीमेंट और बालू के नाम पर पूरी तरीके से डस्ट का प्रयोग हो रहा है। यही कारण रहा कि जो हिस्सा पूर्व में बनाया गया था वह भी ढहने लगा है। इस दौरान मुकेश जैन, संजीव अग्रवाल, राजा, पिंटू, अरविंद जैन, बीके जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर मामले को सही पाया। नाली में अंग्रेजी में लिखे राम नाम की ईंट का प्रयोग हो रहा था। नगर निगम के अधिकारियों से काम को रुकवाकर ईंटों को बदलने के लिए कहा जाएगा। - आशीष रायकवार, पार्षद, वार्ड क्रमांक 42   



मामले को संज्ञान में लिया जाएगा। यदि, नाली में राम नाम की ईंटें लगाईं जा रहीं हैं तो काम को रुकवाकर उन्हें तत्काल बदला जाएगा। उनके स्थान पर दूसरी ईंटों को लगवाया जाएगा। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed