{"_id":"60e21b228ebc3e932312f3e8","slug":"rajyapal-anandiben-patel-come-in-jhansi-tree-plantaction-jhansi-news-jhs198746497","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दाह संस्कार के लिए पहले से करें लकड़ी का इंतजाम: राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने दाह संस्कार के लिए पहले से करें लकड़ी का इंतजाम: राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार को वन महोत्सव का शुभारंभ करने झांसी आईं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में पौधे अवश्य लगाएं। अपने दाह संस्कार के लिए इन्हीं पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल करें। रोपे गए पौधे जीवित रहें, इसका भी ध्यान रखें।
सिमरधा बांध के पास आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति के उपकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। हमारी समृद्ध संस्कृति व परंपरा में पेड़-पौधों को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को पूजनीय माना जाता है। पीपल वनस्पति जगत में सर्वश्रेष्ठ है। ये 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। नीम, आंवला, बरगद आदि वृक्षों में औषधीय गुणों का भंडार है। ये लोगों को सेहतमंद रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष के आसपास रहने से जीवन में मानसिक संतुलन और संतुष्टि मिलती है। उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने एवं विकास पथ पर अग्रसर रखने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की श्रृंखला में यह उपलब्धि स्वर्णिम अध्याय साबित होगी।
इस मौके पर राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, जवाहर सिंह राजपूत व बिहारीलाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक पी के शर्मा, वन विभाग के प्रबंध निदेशक संजय सिंह, डीआईजी योगेंद्र कुमार, मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी शिवहरी मीणा, सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, डीएफओ वीके मिश्र, क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
योगी की प्रशंसा की, कहा विनम्र हैं सीएम
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे बेहद विनम्र हैं। पिछले तीन साल से वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। हर बार योगी खुद उन्हें निमंत्रण देने राजभवन आते हैं। जबकि, वो ये काम फोन के जरिये भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनका रविवार को भोपाल जाने का कार्यक्रम था, लेकिन योगी खुद आमंत्रण देने पहुंचे, जिससे वे झांसी आईं।
जनप्रतिनिधियों को मंच पर बुलाया
झांसी। सिमरधा बांध पर आयोजित कार्यक्रम में पहले मंच पर जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई थी। मंच पर राज्यपाल के साथ अफसरों के लिए ही व्यवस्था थी। इसे राज्यपाल ने बदलवाया। इसके बाद सामने दीर्घा में बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा व बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा को मंच पर बुलाया गया। जबकि, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत व मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य देर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
लापरवाही से हुई कोरोना से मौत
झांसी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को और भी अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में लापरवाही कतई न करें। मास्क अनिवार्य रूप से खुद लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मास्क न लगाने वालों को टोकें। उन्होंने कहा कि रिसर्च में सामने आया है कि कोरोना से मरने वालों में उनकी संख्या अधिक है, जो समय से अस्पताल नहीं पहुंचे। मरने वालों में तमाम लोग मास्क का भी उपयोग नहीं करते थे। राज्यपाल बोलीं कि मुख्यमंत्री अस्पताल बनवा रहे हैं और प्रधानमंत्री ऑक्सीजन के इंतजाम में जुटे हैं। वे विदेशों से भी आक्सीजन मंगवा रहे हैं। बच्चों के लिए अस्पताल तैयार कराए जा रहे हैं। हम सभी को भी पूरा ध्यान रखना होगा।
सरकारी योजनाओं का दिया लाभ
झांसी। रविवार को झांसी दौरे के दौरान राज्यपाल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया। पलींदा की विमला को मुख्यमंत्री आवास योजना, हाटी के अमित पांडेय को पीएम कुसुम योजना, लक्ष्मी गेट की शीला को ओडीओपी योजना, चिपलोटा के अंकुर व ग्राम सफा के जितेंद्र को स्वामित्व योजना, सिमरावारी के सीमा यादव को वन जीपी - वन बीसी योजना, चावला कॉलोनी के रामप्रकाश सेन को कन्या विवाह सहायता योजना, हंसारी के गोविंद नारायण सिंह को पीएम कृषि सिंचाई योजना से लाभान्वित किया। इसके अलावा राज्यपाल ने नवसृजन महिला स्वयं सहायता समूह की आकांक्षा ताम्रकार तथा अमृत माटी महिला स्वयं सहायता समूह की नेहा प्रजापति को पौधे भेंट किए।
बुजुर्गों का जाना हाल, भेंट किए उपहार
झांसी। वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आईटीआई स्थित वृद्धाश्रम पहुंची। यहां उन्होंने बुजुर्गों से कहा कि वे यहां बेटी के रूप में आई हैं। आप माता-पिता के समान हैं। जब भी कोई आवश्यकता हो तत्काल सूचित करें। व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बुुजुर्गों से बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही वृद्धाश्रम को राजभवन की ओर से दो वाशिंग मशीन, आठ कूलर, एक डीप फ्रीजर, दो फ्रिज, एक बड़ा गैस चूल्हा, 40 गद्दे, 80 बेडशीट व 40 तकिए समेत अन्य सामग्री भेंट की।
....ताकि कोई और गलती से भी गलती न करे
सब हेड... जेल में महिला बंदियों से मिलीं राज्यपाल, समझाया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार को झांसी आईं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जिला कारागार पहुंची। यहां उन्होंने महिला बंदियों से संवाद किया और उनसे कहा कि जेल में निरुद्ध महिलाएं दूसरे लोगों को समझाएं कि वे कोई गलती से भी गलती न करें, जिससे उनकी तरह उन्हें कोई जेल में न आना पड़े।
जेल में महिला बंदियों से सीधा संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप में से तमाम महिलाओं से गलती से कोई गलती हो गई गई होगी, जिस कारण यहां आना पड़ा। लेकिन, आपसे मिलने जुलने वाले जो भी लोग हैं, उन्हें समझाएं कि वे कोई गलती न करें, जिससे उन्हें कभी यहां न आना पड़े। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से उनका हाल-चाल जाना। महिला बंदियों के साथ मौजूदा बच्चों से भी मिलीं। तकरीबन बीस मिनट तक राज्यपाल जेल में रहीं। राजभवन की ओर से उन्होंने महिला बैरक को एक वाटर कूलर, एक फ्रिज, एक आरओ, दो बच्चों की साइकिल व 10 सिलाई मशीन भेंट की।