फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rajnetik dalo ki sehmti se banega bundelkhand

राजनीतिक दलों की सहमति से बनेगा बुंदेलखंड: दिग्विजय

Sat, 28 Jul 2018 12:42 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 28 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
rajnetik dalo ki sehmti se banega bundelkhand
congress, jhansi news - फोटो : demo
उनसे माफी मांगें, नहीं तो वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। यह बात स्टेशन के वीआईपी रूम में पत्रकारों से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अलग बुंदेलखंड राजनीतिक दलों की सहमति से ही बनेगा।
विज्ञापन


गुरू पूर्णिमा पर छतरपुर से भोपाल जाते समय झांसी स्टेशन पर प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, वह सभी को स्वीकार होगा। कार्यकारणी में नाम नहीं होने के सवाल पर कहा कि वह स्वयं कार्यकारणी में नहीं रहना चाहते थे। वर्ष 2010 में उन्होंने कह दिया था कि राहुल गांधी को अब खुद की अपनी टीम बनाना चाहिए। उन्होंने स्वयं ही कहा था कि उन्हें अब मुक्ति दीजिए और नए लोगों को संगठन में लीजिए।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी तरह से निभा रहे हैं। बुंदेलखंड राज्य के गठन का मामला आसान नहीं है। जब तक सभी राजनीतिक दल एक न हो जाएं, राज्य बनना मुश्किल है।। जहां राज्य में आम सहमति थी, वहां आसानी से हो जाता है। जहां आम सहमति नहीं है, वहां राज्य बनना कठिन होता है। जैसे अभी तेलगांना में हुआ था। स्टेशन पर राजेंद्र सिंह यादव, भानु सहाय, राजेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील अग्रवाल समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed