फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raised the voice for a separate state by taking out a rally

Jhansi News: रैली निकालकर बुलंद की अलग राज्य की आवाज

Tue, 23 Sep 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Raised the voice for a separate state by taking out a rally
टहरौली तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। कस्बा के बजरिया बाजार से तहसील मुख्यालय तक ग्रामीणों ने बाइक रैली निकालकर अपनी मांगों को बुलंद किया। पूर्व प्रधान बाबूसिंह यादव के नेतृत्व में निकली इस रैली के जरिये ग्रामीणों ने बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा देने, टहरौली को जिला बनाने समेत सात सूत्रीय मांगें रखीं।


ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ज्ञानप्रकाश को सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़ी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की गई। इस दौरान बाबूसिंह यादव ने कहा कि टहरौली को रेलवे लाइन से जोड़ा जाए। उन्होंने मांगे न माने जाने पर तीन अक्तूबर से तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जाहर सिंह यादव, वीरेंद्र लंबरदार, सोनू यादव, प्रकाश रत्नाकर, रामेश्वर गोस्वामी, अरविंद सोनी, देशराज सिंह, भरतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टहरौली तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण

टहरौली तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed