{"_id":"578fd0314f1c1b1a7fc4c4fe","slug":"raining-in-city-is-less","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में कम, बाकी जिलों में झमाझम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में कम, बाकी जिलों में झमाझम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
raining, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड में हो रही झमाझम बरसात ने तीन साल से लगातार पड़ रहे सूखे से राहत दे दी है। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो बादल बांदा पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। बुंदेलखंड में इस सीजन में अब तक झांसी जिले के हिस्से में बारिश का पानी सबसे कम आया है। अब बुंदेलखंड के ज्यादातर बांध लबालब हैं। जाहिर है सिंचाई और पेजयल की समस्या का किसी हद तक समाधान हो गया है।
तीन साल से समूचा बुंदेलखंड सूखा की चपेट में था, जिससे गांव- गांव में पानी के लिए त्राहि- त्राहि मची रही। फसल नष्ट हो जाने के कारण न जाने कितने किसान तबाह हो गए। उनके पास दो वक्त की रोटी का भी इंतजाम नहीं है। वे पाई-पाई के लिए मोहताज हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस वर्ष बुंदेलखंड में अच्छी बरसात की भविष्यवाणी की थी और ऐसा दिख भी रहा है।
सिंचाई विभाग के बुंदेलखंड बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से इकट्ठा की गई रिपोर्ट के मुताबिक 20 जुलाई तक बांदा में सर्वाधिक पानी बरसा है। उसके मुकाबले झांसी में कम बारिश हुई है। झांसी में सीजन के दौरान औसत वर्षा 825 मिलीमीटर के मुकाबले इस बार अभी तक बमुश्किल 175 मिलीमीटर ही रिकार्ड की गई है। जुलाई में औसत वर्षा 275 मिलीमीटर होनी चाहिये जो अभी तक नहीं हुई। हालांकि अभी जुलाई खत्म होने में 10 दिन बाकी हैं और बारिश की उम्मीद भी है।
विज्ञापन
बांदा में साल में 830 मिलीमीटर औसत वर्षा के सापेक्ष अभी तक 547 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इस बार बारिश की रफ्तार से अनुमान लगाया जा रहा है कि औसत से ज्यादा पानी बरसेगा। जालौन में औसत 619 मिलीमीटर वर्षा के सापेक्ष 239 मिलीमीटर, हमीरपुर में 805 मिलीमीटर के सापेक्ष 349 मिलीमीटर, ललितपुर में औसत वर्षा 914 मिलीमीटर के सापेक्ष 420 मिलीमीटर, महोबा में औसत वर्षा 806 मिलीमीटर के सापेक्ष 359 मिलीमीटर और चित्रकूट में औसत वर्षा 815 मिलीमीटर के सापेक्ष अब तक 479 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। इस हिसाब से झांसी को छोड़कर पूरे बुंदेलखंड के सभी जिलों में इस महीने औसत का करीब आधा पानी बरस गया है। हालांकि, जालौन के मुकाबले झांसी से स्थिति फिर भी ठीक है।
इन बांधों से छोड़ा जा रहा पानी
बरसात से सभी बांध लगभग भर गए हैं। अब इन बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। राजघाट बांध से 5,280 क्यूसेक, पारीछा से 18,396 क्यूसेक और सुकुवां ढुकुवां बांध से 10,994 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है
यह है बांधों की स्थिति
बांध क्षमता जलस्तर
माताटीला 308.46 मीटर 296 मीटर
राजघाट 371.90 368.60
शहजाद 321.80 318.05
जामनी 403.55 402.64
गोविंद सागर 363.93 363.08
सजनम 373.20 372.00
ओहन 170.99 165.20
बरुआ 146.60 141.58
सुकुवां ढुकुवां 273.71 271.61
पारीछा 194.65 193.46
पहूंज 234.09 231.95
अर्जुन 176.17 174.65
उर्मिल 237.43 234.70
मौदहा 147.80 143.70