फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raining for relex summer

बारिश ने दी गर्मी से राहत

Sat, 06 Jun 2020 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Raining for relex summer
झमाझम बारिस से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में शनिवार की दोपहर हुई बारिश ने लोगों को और राहत दी है। मेघ कुछ क्षेत्रों में झमाझम तो कहीं हल्के बरसे। सुहावने मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सात जून को भी बारिश होगी।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आफत बनकर उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग के असर के कारण झांसी में बृहस्पतिवार को दिन में रुक- रुक कर बारिश हुई थी। इससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही के बीच ठंडक बनी रही। शनिवार को धूप खिलने पर उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। दोपहर तक लोग गर्मी से बेहाल होने लगे। मगर दोपहर दो बजे झमाझम बारिश होने से दोबारा ठंडक हो गई। 20 मिनट तक मेघ बरसे। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद बादलों के आवाजाही बनी रहेगी। सोमवार-मंगलवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और धूप खिलने से गर्मी लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed