फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rainfall gives importance to indoor games

बारिश से मैदान में कीचड़ फिक्र नहीं, इंडोर गेम्स हैं न...

Sat, 06 Jul 2019 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
rainfall gives importance to indoor games
बारिश से मैदान में कीचड़ फिक्र नहीं, इंडोर गेम्स हैं न...
विज्ञापन

झांसी। मौसम के साथ खेल खेलने का तरीका भी बदला है। ध्यानचंद स्टेडियम में आउटडोर गेम्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बारिश होने के कारण खिलाड़ी इंडोर गेम्स खेलने में रुचि दिखा रहे हैं। ध्यानचंद स्टेडियम में सैकड़ों बच्चे मैदानी खेल जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल जैसे खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं लेकिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद से मैदान गीला होने के कारण उस पर खेल नहीं हो पा रहा है। इसलिए बरसात शुरू होते ही खिलाड़ियों ने मैदानी खेल के बजाए इंडोर गेम्स जैसे शतरंज, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, बाक्सिंग, मार्शल आर्ट आदि में रुचि लेनी शुरू कर दी है। प्रभारी खेल अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए लगभग 1200 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें अधिकांश आउटडोर गेम्स के खिलाड़ी हैं लेकिन बरसात के बाद इंडोर गेम्स में खिलाड़ी रुचि लेने लगे हैं। उनकी रुचि को देखते हुए प्रशिक्षुओं की ओर से उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है।

बरसात में फुटबाल और हॉकी का अलग ही मजा
फुटबाल और हॉकी का खेल ऐसा है, जिसको बरसात में खेलने का अलग ही मजा है। ध्यानचंद स्टेडियम के दोनों खेलों के खिलाड़ियों ने बताया कि बरसात खेल में उत्साह भर देती है। बारिश होने की वजह से स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed