फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain

नालियां उफनाईं, सड़क पर गंदा पानी

Sat, 23 Sep 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
rain
rain, jhansi news - फोटो : demo
लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिन भर बरसात होती रही। कभी रुक-रुककर तो कभी झमाझम बरसात होने के कारण तलैया मोहल्ला समेत नरिया बाजार, पठौरिया, दतिया गेट और गल्ला मंडी रोड पर जलभराव हुआ। सब्जी मंडी में कीचड़ हो गया। जानवरों के झुंड कचरा में पड़ी सब्जियां खाने में जुटे रहे। हालांकि, गंदगी बढ़ने पर दोपहर बाद सफाई कर्मचारियों ने कचरे की सफाई की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शुरू हुआ बरसात का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिन भर पानी बरसा, बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को पानी बरसने की रफ्तार तेज रही। दिन में दो-तीन मौके ही ऐसे आए, जब दस मिनट के लिए पानी बंद हुआ, बाकी समय में पानी बरसता रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक तेज बरसात शुरू हो गई, इस कारण तलैया मोहल्ला में नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गलियों में पानी बहने लगा, इससे रास्ते से आवागमन बंद हो गया। दस मिनट में बरसात बंद होने के बाद नालियों में पानी की रफ्तार सामान्य हो गई और गलियां साफ हो गईं।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने जलभराव होने से बस यात्रियों को पैदल चलकर आगे से ऑटो पकड़नी पड़ी, इस चक्कर में वह भीग गए। मेहंदीबाग में जलभराव हुआ, लेकिन रुक-रुक कर बरसात के कारण किसी को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकुइयां में नालियां चोक
पंचकुइयां से कोतवाली मार्ग की बनी। यहां पर नवरात्र में मेला लगा हुआ है। कुछ दुकानदारों ने सड़क किनारे नाली में पत्थर व बल्लियां टिकाकर अपनी दुकानें लगाई हैं, इस कारण नालियों का पानी सड़क पर बहता रहा। पानी बरसना बंद हो जाता तो सड़क खाली हो जाती और बरसने लगता तो सड़क पर पानी बहने लगता। कमोवेश यही स्थिति खंडेराव गेट तिराहा पर रही, यहां पर भी तेज बरसात होने पर नालियां ओवरफ्लो हो जातीं और सड़क पर पानी बहने लगता।

ग्वालियर रोड पर भरा पानी
ग्वालियर रोड पर भी मुन्नालाल पावर हाउस के सड़क पर पानी भर गया, जिससे वहां से निकलने वाले वाहनों की तेज रफ्तार से आसपास से निकलने वाले पैदल यात्रियों पर पानी के छींटे पड़ने से वह गंदे पानी से सराबोर हो गए।

मलगढ़ा नाला में पानी रुका
मोहल्ला तालपुरा से निकले मलगढ़ा नाला के ऊपर पुलिया निर्माणाधीन होने से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर गई और पानी निकलवाया। इस कारण करीब बीस मिनट तक पुलिया पर जाम लगा रहा।

गल्ला मंडी रोड पर नालियां बंद
गल्ला मंडी सड़क का निर्माण हो रहा है, इस कारण नालियां जगह-जगह चोक पड़ी हैं। इन नालियों में पानी भर जाने से आसपास की सड़क पर पानी फैल गया। इसी रोड पर कैलाश रेजीडेंसी के सामने की पुलिया टूटी पड़ी है। यहां सड़क पर गड्ढे भी हैं, जिनमें पानी भर गया था। यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पठौरिया रास्ते में पानी भरा
दतिया गेट से पठौरिया जाने वाली सड़क, बाहर दतिया गेट में सलीम का बाग, बड़ागांव गेट बाहर गायत्री कॉलोनी, रेलवे स्टेशन से बाहर और बस स्टैंड से लेकर मेडिकल कॉलेज तक कई स्थानों पर जलभराव हुआ। नंदनपुरा में जलभराव होने से पंद्रह से बीस मिनट तक पानी रुका रहा, लेकिन बाद में पानी निकल गया। इसी तरह से खाती बाबा मार्ग पर भी पानी भर गया।

नहीं दिखे सफाई कर्मचारी
बरसात होने के कारण सफाई कर्मी नदारद रहे। सुबह 07 से 11 बजे और 03 से 08 बजे तक सफाई करने का टाइम है, लेकिन दिन भर पानी बरसने के कारण सफाई कर्मचारी नजर नहीं आए।


देवी पंडाल पर उतरा करंट, मजदूर की मौत
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई रेलवे कॉलोनी में स्थापित देवी पंडाल में त्रिपाल कसते समय करंट लगने से टेंट मजदूर अनिल अहिरवार की मौत हो गई। यह हादसा बृहस्पतिवार की देर शाम हुआ।
बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे हंसारी क्षेत्र के श्रीनगर निवासी अनिल अहिरवार (28) अपने भाई संतोष के साथ रानी लक्ष्मीबाई रेलवे कॉलोनी में स्थापित देवी पंडाल में त्रिपाल कस रहे थे। उस समय पंडाल में अंधेरा था। इसी बीच पंडाल से निकले बिजली तार में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से अनिल झुलसकर नीचे गिर गए। आनन- फानन में लोग उसको लेकर सीपरी बाजार स्थित एक नर्सिंगहोम पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल के दो बच्चे हैं।

बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार चुटहिल
झांसी। बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह मुकरयाना के ऋषि कुंज स्कूल के पास रहने वाले अवध किशोर का कच्चा मकान गिर गया। इससे घर में मौजूद अवध किशोर, पत्नी अनीता, लड़की सोनिया और बहू रजनी को मामूली चोटें आ गई। साथ ही मलबे में घर में रखा सामान भी दब गया। बाद में मुहल्लेवासियों की मदद से सामान को बाहर निकाला गया।


बारिश के कारण ठप रहा शिल्प मेला
झांसी। नुमाइश ग्राउंड में चल रहा हस्तशिल्प मेला बरसात के कारण शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन बंद रहा। मेला के रास्ते में कीचड़ खत्म करने के लिए चार डंपर क्रशर की डस्ट डाल दी गई। देर रात जेसीबी से लेबलिंग की जाएगी।
प्रदर्शनी मैदान में पानी भर जाने के कारण शुक्रवार को जेसीबी से सांस्कृतिक मंच के बगल से पांच फिट चौड़ी नाली बर्नाई, इससे पानी निकाला गया। दूसरी तरफ पानी निकालने के लिए टिनशेड हटाकर पानी को मैदान से बाहर निकाला गया। मेला में बिजली की वजह से कोई गड़बड़ी न हो जाए, इसलिए दिन भर लाइट बंद रखी गई। शाम को फाल्ट चेक करने के बाद सप्लाई दी गई। हालांकि, इससे शिल्पियों के मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके। वहीं, सांस्कृतिक मंच पर लखनऊ के लोकगायक सुरेश कुशवाहा और साथियों के लोक गीत, भोजपुरी और अनय विधाओं में गायन का कार्यक्रम भी रद कर दिया गया।


पटरियों पर भरा पानी, तीन ट्रेनें लेट
झांसी। धौर्रा और जाखलौन रेल सेक्शन के बीच पटरियों पर पानी आने के कारण शुक्रवार की सुबह तीन ट्रेनें लेट हो गई। हालांकि, बाद में यातायात सामान्य हो गया।
शुक्रवार की सुबह छह बजे बारिश का पानी ललितपुर सेक्शन के धौर्रा और जाखलौन स्टेशनों के बीच किलोमीटर नंबर 1007 से 1009 के मध्य पटरियों पर पहुंच गया। इससे झांसी की तरफ आ रही केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस और मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस को धौर्रा स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कटिंग कर पानी का जलभराव कम किया। वहीं, उक्त ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से झांसी आई। इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस सेक्शन में छोटी पहाड़ी की कटिंग होने के  कारण अधिक बारिश होने पर ऐसी स्थिति बन जाती है।


भोपाल तक ही गई शताब्दी एक्सप्रेस
झांसी। मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को भोपाल स्टेशन से ही वापस लाया गया। इसी तरह आनंदपुर गए कुछ लोगों को दिल्ली जाने के लिए ललितपुर स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस को पकड़ना था। मगर, वे बारिश के कारण झांसी आ गए। वे झांसी से दिल्ली के लिए सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed