{"_id":"7fa2e724fe7ae94d98cf8adf640cb291","slug":"rain-jhansi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" झमाझम बारिश में भड़ाभड़ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश में भड़ाभड़ गिरे ओले
ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार सुबह ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास हुआ। बुधवार सुबह बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। मंगलवार रात दो बजे से शुरू हुई बारिश बुधवार शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
काफी देर तक गिरे ओलों के कारण सड़क का नजारा ऐसा था कि मानों किसी ने सफेद चादर बिछा दी हो। बच्चों ने ओलों के साथ जमकर मस्ती कर मौसम का आनंद लिया। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों का नजारा तालाब की तरह हो गया। ग्वालियर रोड पर कई जगह सड़क तालाब की तरह हो गई। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर भी पानी भरने के कारण यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल गए। रबी की फसल के लिए किसानों ने पलेवा की तैयारी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बारिश की उम्मीद जताई है। बृहस्पतिवार को भी यदि बारिश होती है तो किसानों को पलेवा करने में आसानी हो जाएगी। हालांकि, जिन किसानों के खेतों में धान, फूल व सब्जी की फसल है, उसे बारिश से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
35 एमएम बारिश हुई रिकार्ड
मौसम विभाग के भरारी केंद्र पर 35 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक वीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों को रबी की फसल की बुवाई करने का सुझाव दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अब तापमान नहीं बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उन्होंने बुधवार को हुई बारिश को शीत ऋतु का आगाज बताया है।
इस सप्ताह यह रहेगा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 23 18
बृहस्पतिवार 24 16
शुक्रवार 24 17
शनिवार 26 18
रविवार 28 19
सोमवार 28 20
मंगलवार 29 19