फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain in control, only one feet open the gate

धीमी हुई पानी की रफ्तार, अब सिर्फ एक फीट पर खोले गए गेट

Tue, 10 Aug 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
rain in control, only one feet open the gate
धीमी हुई पानी की रफ्तार, अब सिर्फ एक फीट पर खोले गए गेट
विज्ञापन

झांसी। मप्र समेत झांसी मंडल के आसपास बारिश कम होने से जलाशयों से पानी छोड़ने की रफ्तार कम हो गई। सोमवार को माताटीला बांध से 39 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया। पानी की रफ्तार काम होने से की वजह से सोलह फीट ऊंचाई पर खोले गए गेट नीचे गिराकर अब सिर्फ एक फीट की ऊंचाई पर ही खोले गए हैं।
पिछले पांच दिन से राजघाट जलाशय से भारी मात्रा में पानी आगे छोड़ा जा रहा था। इस वजह से माताटीला बांध में भी पानी का दबाव बढ़ गया था। करीब साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी बांध से छोड़ा जा रहा था। इस पानी को बाहर निकालने के लिए बांध के बीस गेट सोलह फीट की ऊंचाई से खोले गए थे। सोमवार को गेट की ऊंचाई घटाकर एक फीट कर दी गई। उधर, राजघाट जलाशय से 44795 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इन दोनों बांधों में आठ अगस्त की तयशुदा तिथि के मुताबिक पानी स्टोर करके अब पूरा पानी आगे छोड़ा जा रहा है। 8 अगस्त तक राजघाट बांध को 369 मीटर एवं माताटीला जलाशय को 306.93 मीटर तक के लिए भरा गया है। उधर, जलाशयों से पानी छोड़ने में कमी के बाद बेतवा का बहाव भी कुछ धीमा हो गया। नोट घाट पर बेतवा खतरे के निशान से करीब आठ मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों के मुकाबले पानी की रफ्तार में कमी आई है हालांकि सतर्कतता बरती जा रही है। मप्र समेत समीवर्ती स्थानों पर बारिश के बाद फिर से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बांधों के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश कुमार, अधिशासी अभियंता एवं नोडल अधिकारी बाढ़ नियंत्रण
जलाशयों से छोड़ा गया पानी (क्यूसिक में)
राजघाट जलाशय 44795
माताटीला जलाशय 39120
पारीछा 51000
ढुकुवां 35804
लहचूरा डैम 9378
सवा सौ गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया एलर्ट
विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों एवं बांध के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बेतवा, पहूज एवं धसान नदी के किनारे बसे करीब सवा सौ गांवों के लिए एलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक इन गांवों के लोगों को आकस्मिक परिस्थितियों के लिए सतर्क किया गया है। इनमें बेतवा के किनारे के रिछौरा, बराटा, भूपनगर, सुजाटा, दौन, टेहरका, एरच, गेंदाकबूला, डिकोली, जुझारपुरा, गोरा, कठर्री, देवरी, नंदपुरा, चेलरा, मुसावली, उजयान, इटौरा, खड़ेसर, लुहरगांव समेत अन्य गांव शामिल है। इसी तरह पहूज नदी में मडगुवां, बिठरी, नरी, खिरियाराम, निवी, छेंवआ, साजौनी एवं धसान नदी में जसवंतपुरा, जलालपुरा, सुजानपुरा, कचीर समेत अन्य गांव में एलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed