फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain creates moisture heat troubled

हल्की बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
rain creates moisture heat troubled
महानगर में बुधवार को भीषण गर्मी के दौरान हुई हल्की बारिश से लोग राहत की जगह दिक्कत में आ गए। बारिश के बाद उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग पसीना- पसीना होते रहे। रात में भी गर्मी का प्रभाव बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 जून तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आफत बनकर उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग के असर के कारण झांसी में एक मई से पांच मई तक कई बार बारिश हुई थी, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया था। अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ लिया। बुधवार को भी सुबह से ही भीषण गर्मी रही। दोपहर होते- होते गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर पौने तीन बजे तेज हवाओं के साथ बदली छा गई। पंद्रह मिनट तक हल्की बारिश होने के बाद उम्मीद थी कि मौसम में ठंडक आ जाएगी। लेकिन तपती धरती पर थोड़ी देर की बारिश कोई असर नहीं कर सका। उल्टा उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी में लोगों के लिए पल- पल गुजारना मुश्किल बना रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 व 12 को भी ऐसे ही हालत रहेंगे। 13 जून को बारिश होने पर मौसम करवट ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed