फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain and blitz in jhansi

फाल्गुन में सावन जैसा, ये मौसम कैसा, गरज के साथ चमकी बिजली, रुक-रुककर होती रही बारिश

Sat, 07 Mar 2020 03:01 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
rain and blitz in jhansi
मौसम ने ली करवट - फोटो : अमर उजाला

मौसम की तल्खी बरकरार है। फाल्गुन में सावन के महीने जैसा आलम देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बादलों की गरज के साथ बिजली चमकी। रुक - रुककर बारिश का क्रम भी जारी रहा। इससे मौसम तो सुहावना हो गया, लेकिन कुदरत का ये मिजाज अन्नदाताओं पर भारी गुजरा। उन पर रबी की फसल खराब होने का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से मौसम की बेरुखी बरकरार है। बीते शनिवार की रात अचानक हुई तेज तेज बारिश से जिले में कई स्थानों पर फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके तीन दिन बाद एक बार फिर बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। ये क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को कहीं धूप खिली रही, तो कहीं बादल छाए रहे।
विज्ञापन


मोंठ तहसील के कुछ गांवों में सुबह तकरीबन चार बजे अच्छी बारिश हुई। टोड़ीफतेपुर में शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। महानगर में भी शाम तकरीबन साढ़े सात बजे घने काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। चमक के साथ बादल खूब गरजे। लगभग पंद्रह मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और हवा ठंडी बहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, किसानों के लिए मौसम का ये मिजाज आफत का संदेश लेकर आया। किसानों पर रबी की खड़ी फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। खासतौर पर उन स्थानों पर गेहूं की फसल में ज्यादा नुकसान की संभावना जताई जा रही है, जहां पहले बुवाई कर ली गई थी। मौसम विभाग द्वारा अभी दो - तीन दिन मौसम का यही रुख रहने की संभावना जताई जा रही है। बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी। बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed