{"_id":"5b6601f24f1c1ba43e8b53dd","slug":"railways-recuitmentt","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की जगह बुजुर्गों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की जगह बुजुर्गों को मिलेगा रोजगार
jhansi
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
administration
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे युवाओं की नई भर्ती करने की जगह अपने ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रखना अधिक फायदेमंद मान रहा है। इसी गाइड पर मंडल रेल प्रशासन ने वाणिज्य, कार्मिंक, परिचालन, स्वास्थ्य, एसएनटी और बिजली ब्रांच के 1091 खाली पदों को भरने के लिए तीन सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। इसमें टिकट चेकिंग कर्मियों के खाली पद भी शामिल हैं। इन पदों पर 65 वर्ष से कम आयु के कर्मचारियों को रखा जाएगा।
रेलवे के वाणिज्य विभाग में कामर्शियल क्लर्क के 27, आरक्षण लिपिक के छह, टिकट चेकिंग के 178, केयर टेकर का एक, उद्घोषक के चार, पब्लिक निरीक्षक के एक, रिटर्न कोरियर के आठ, पार्सल पोर्टर के 36, गुड्स पोर्टर के 13, चपरासी के चार, स्टोर पोर्टर के दो, डब्लूआरए के चार, पीएफए के छह, कार्मिक विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के छह, कार्यालय अधीक्षक के 32, सीनियर क्लर्क के 18, चीफ लॉ असिस्टेंट के पांच, परिचालन विभाग में प्वाइंट्समैन के 250 पद खाली चल रहे हैं। इसीतरह बिजली (टीआरडी) विभाग में 199, बिजली (टीआरएस) में 119, संकेत एवं दूरसंचार विभाग में 198 और स्वास्थ्य विभाग में तीन पद अलग- अलग संवर्ग के खाली चल रहे हैं।
रेलवे बोर्ड से नई भर्तियों में हो रही देरी को देखते हुए मंडल रेल प्रशासन अब उक्त पदों पर अपने ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रखने जा रहा है। तीन सितंबर तक इच्छुक कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें लार्जेस स्कीम में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में ऑनलाइन जानकारी इंडियन रेलवे की वेबसाइट में झांसी डिजीवन पर जाने पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
फोटो
युवाओं के अधिकारों पर अतिक्रमण
अगर, रेलवे इसीतरह खाली पदों पर अपने ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती करता रहेगा तो नए पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा? इससे बेरोजगारी और बढ़ेगी। यह युवाओं के अधिकारों पर अतिक्रमण है।
अविनाश शर्मा, प्रतियोगी छात्र।
फोटो
चार साल से कर रहा हूं तैयारी
मैं चार साल से रेलवे में भर्ती होने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। अगर नई नौकरियां नहीं निकलेंगी तो हम जैसे बेरोजगारों की भर्ती कैसे हो सकेगी? इससे तो बेरोजगारी बढ़ती जाएगी।
अतुल तिवारी, प्रतियोगी छात्र।