फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway workers

हॉटस्पॉट में फंसते जा रहे रेलवे कर्मचारी

Thu, 14 May 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
railway workers
railway workers
हॉटस्पॉट इलाकों में फंसे रेलकर्मी
विज्ञापन

- अलग- अलग क्षेत्रों में रहते हैं एक हजार से अधिक कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में हॉटस्पॉट इलाके बढ़ते जा रहे हैं। इन इलाकों में एक हजार से अधिक रेलकर्मी रहते हैं। ऐसे में उनके लिए ड्यूटी पर जाना मुश्किल हो रहा है। अधिकारी उन पर कार्यालय आने के लिए दबाव बना रहे हैं। जबकि, रेलवे बोर्ड ने आदेश दे रखा है कि हॉटस्पॉट इलाकों में फंसे रेलकर्मी ‘वर्क टू होम’ व्यवस्था के तहत काम करें।

महानगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक ओरछा गेट, नंदनपुरा, बिसातखाना, हेवट मार्केट तालपुरा, बल्लमपुर को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। इन हॉटस्पॉट इलाकों के आसपास के मोहल्ले भी सील किए गए हैं। इन इलाकों के लोग शहर के दूसरे हिस्सों में न जाएं और न ही यहां कोई बाहरी व्यक्ति आए, इसके लिए पुलिस ने जगह- जगह बल्लियों व अन्य साधनों से बैरिकेडिंग लगा रखी है। कई गलियों को तो लोगों ने खुद की बंद कर लिया है। इन सभी क्षेत्रों में एक हजार से अधिक रेलवे कर्मचारी रहते हैं, जो वैगन व कोच मरम्मत कारखाना, डीआरएम, एसी लोको शेड, डीजल लोको शेड व अन्य विभागों में काम करते हैं। ऐसे में उनका कार्यालय जाना मुश्किल हो रहा है। रेलवे बोर्ड ने भी हॉटस्पॉट इलाकों के कर्मचारियों को वर्क टू होम काम करने के निर्देश दे रखे हैं। यह आदेश 19 अप्रैल को जारी किया गया था। मगर रेलवे के कई अधिकारी उक्त कर्मचारियों से कार्यालय आने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं। उनको डर है कि कहीं उनको कार्यालय में अनुपस्थित न दिखा दिया जाए। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी रेलवे बोर्ड के नियम अनुसार हॉटस्पॉट व सील क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारी वर्क टू होम ही काम करेंगे। कर्मचारी वर्क टू होम के वक्त अपने मोबाइल ऑन रखें, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed