{"_id":"5f9878108ebc3e9ba96a7a1a","slug":"railway-worker-and-officer-take-promise-jhansi-news-jhs179714189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डीआरएम संदीप माथुर ने रेलकर्मियों को दिलायी सत्यनिष्ठा की शपथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत मंगलवार को डीआरएम संदीप माथुर ने सभी अधिकारियों और रेलकर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गयी। इस मौके पर डीआरएम संदीप माथुर ने कहा कि भ्रष्टाचार, पक्षपात और भाई-भतीजावाद की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष सतर्क भारत, समृद्ध भारत के मुख्य संदेश के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सिस्टम में सुधार लाने और ऑडिट के माध्यम से अधिक पारदर्शिता लाने के लिए मंडल में रेल भूमि का प्रबंधन, रेलवे आवास के आवंटन एवं अन्य संबंधित मुद्दों में पारदर्शिता और आईटी का उपयोग, रेलवे में आउटसोर्स सेवाओं में काम करने वाले व्यक्तियों को उचित भुगतान और अन्य लाभों को लागू करना, बेहतर पारदर्शिता और दक्षता के लिए आईटी का व्यापक उपयोग, रेलवे स्कूलों, अस्पतालों के उचित प्रबंधन पर भी बल दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जेंडर संवेदनशीलता पर भी ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों से निपटने के लिए मौजूदा समितियों और प्रणालियों की समीक्षा की जायेगी और उचित सुधार किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
ललितपुर माल गोदाम को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र
झांसी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा ललितपुर माल गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा माल गोदाम के परिचालन के दौरान प्रदूषण संबंधी सभी पहलुओं की गहनता से जांच की गयी। बताया जाता है कि ललितपुर माल गोदाम द्वारा वायु प्रदूषण निवारण और जल प्रदूषण नियंत्रण व निवारण के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। झांसी मंडल का ललितपुर माल गोदाम उत्तर मध्य रेलवे का द्वितीय माल गोदाम है, जिसको प्रदूषण नियंत्रण व निवारण बोर्ड द्वारा संचालन के लिए दो वर्ष की सहमति प्रदान की गई है।
रेस्ट हाउस में रूम हीटर लगाने की मांग
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के शाखा सचिव महेंद्र सेन ने मंगलवार को सीनियर डीसीएम को पत्र सौंपकर टीटीई रेस्ट हाउस में रूम हीटर लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संपूर्ण टिकट चेकिंग स्टाफ अपना कर्तव्य निभा रहा है। संक्रमण के चलते रेलवे बोर्ड ने सभी स्थानों से बिस्तर और कंबल की सप्लाई बंद कर दी है। लेकिन सर्दी में टीटीई रेस्ट हाउस में रूम हीटर की व्यवस्था की जाए।